प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक पर हमला कर नकदी छीनी

खजूरी रोड पर प्लाईवुड फैक्ट्री के संचालक नितिश अरोड़ा के साथ बदमाशों ने मारपीट की और नकदी छीन ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:25 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:25 AM (IST)
प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक पर हमला कर नकदी छीनी
प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक पर हमला कर नकदी छीनी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

खजूरी रोड पर प्लाईवुड फैक्ट्री के संचालक नितिश अरोड़ा के साथ चार बदमाशों ने मारपीट की। उनसे पिस्टल की नोक पर छीना झपटी। विरोध करने पर रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।

सेक्टर 17 निवासी नितिश अरोड़ा ने बताया कि उसकी खजूरी रोड पर तलावर टिबर्स के नाम से प्लाई की फैक्ट्री है। शुक्रवार को वह कार में अपने ड्राइवर मुनीष के साथ लकड़ी देखकर फैक्ट्री में आ रहा था। जब वह नार्दन फैक्ट्री की दीवार के पास पहुंचा, तो तीन-चार युवकों ने उनकी कार को रूकवा लिया। जैसे ही उन्होंने कार का शीशा खोला, तो उनमें से एक ने पिस्टल दिखाई और कार से नीचे उतार लिया। तभी आरोपित के साथी मोबाइल छीनने लगे। विरोध किया, तो एक आरोपित ने उसके सिर पर पिस्टल की बट मारी। उसके साथियों ने रोड से वार किया। जिससे वह नीचे गिर गया। इस दौरान हमलावर उसकी जेब से 35-36 हजार रुपये भी छीन ले गए। चालक मुनीष उसे बचाने आया, तो आरोपितों ने उसे भी पीटा।

सब्जी विक्रेता से नकदी छीनने के आरोपितों पर केस

सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना करीब दस दिन पहले की है। अब पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में कुलदीपनगर कालोनी निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि वह सब्जी बेचने का कार्य करता है। रोजाना सुबह करीब पांच बजे वह रेहड़ी पर सब्जी लेने के लिए जाता है। 23 फरवरी की सुबह वह मंडी में सब्जी लेने के लिए गया था। जब वह चांदपुर बाईपास के पास पहुंचा, तो वहां पर तीन चार युवक मिले। उन्होंने उसे रोक लिया और मारपीट की। जेब से 5800 रुपये छीन लिए। उसे चाकू से मारने की कोशिश की। किसी तरह से शोर मचाया, तो आरोपित वहां से भागने लगे। जाते-जाते वह जान से मारने की धमकी दी गई। इस छीना झपटी में एक आरोपित का पैन कार्ड व आधार कार्ड गिर गया था। जिस पर खेड़ी रांगड़ान निवासी विशाल कुमार का नाम लिखा हुआ था। इस मारपीट के बाद वह अपने गांव अंबाला जिले के बराडा में चला गया था। किसी को इस बारे में बताया था। अब उसने पुलिस को शिकायत दी। गांधीनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी