वन विभाग की जमीन से उखाड़े पौधे

ताजेवाला से मांडेवाला जाने वाले रास्ते पर वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधों को अज्ञात लोगों ने उखाड़ दिया। ताजेवाला निवासी फुरकान व कर्ण सिंह ने बताया कि ताजेवाला से मांडेवाला जाने वाला रास्ते पर पंचायत और वन विभाग की जमीन लगती है। पिछले कई वर्षों से इस रास्ते पर से अवैध खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहन निकल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:49 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:49 AM (IST)
वन विभाग की जमीन से उखाड़े पौधे
वन विभाग की जमीन से उखाड़े पौधे

संवाद सहयोगी, छछरौली :

ताजेवाला से मांडेवाला जाने वाले रास्ते पर वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधों को अज्ञात लोगों ने उखाड़ दिया। ताजेवाला निवासी फुरकान व कर्ण सिंह ने बताया कि ताजेवाला से मांडेवाला जाने वाला रास्ते पर पंचायत और वन विभाग की जमीन लगती है। पिछले कई वर्षों से इस रास्ते पर से अवैध खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहन निकल रहे थे। पहले भी कई बार पंचायत विभाग और वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया। पंचायत ने खाइयां खोदकर रास्ते को बंद किया गया था। उसके बाद भी खनन करने वालों ने रास्ते को बंद कर खनन के लिए रास्ते का प्रयोग किया गया है। अब वन विभाग द्वारा वन विभाग की जमीन पर निशानदेही करवाकर पौधे लगा दिए गए। बीती रात कुछ लोगों ने इन पौधों को उखाड़ दिया। उधर, वन राजिक अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें ताजेवाला से मांडेवाला जाने वाले रास्ते पर लगाए गए पौधों को उखाड़े जाने की सूचना मिली है। यहां दोबारा पौधरोपण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पीएम नरेंद्र मोदी हर चुनौतियों को मात देने वाले व त्याग समर्पण और सेवा के पर्याय हैं। यह बात शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कही। उन्होंने कहा कि पूरा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को अपने-अपने तरीके से सेवा और समर्पण के भाव से मनाने में लगा हुआ है। उनकी कार्यशैली में सेवा और समर्पण का अद्भुत समन्वय है। जिसने एक नए तेजस्वी राष्ट्रवाद का निर्माण किया है, जिसके बलबूते भारत ना केवल विश्व मंच पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहा है बल्कि अनेकों मोर्चों पर अगुवाई की भूमिका भी निभा रहा है।शिक्षामंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद के पद पर लगातार सात साल पूरे कर लिए हैं, विपक्ष के वार प्रहार से ज्यादा अगर किसी चीज ने पीएम मोदी को विचलित किया है तो वह सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना वायरस महामारी रही है।

chat bot
आपका साथी