पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : डा. कंग

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थानों के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सरदार स्वर्ण सिंह अटवाल की स्मृति में औषधीय फूल और फलदार पौधों का रोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:08 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:08 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : डा. कंग
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : डा. कंग

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थानों के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सरदार स्वर्ण सिंह अटवाल की स्मृति में औषधीय, फूल और फलदार पौधों का रोपण किया गया। गुरुनानक खालसा कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर मेजर हरिद्र सिंह कंग ने बताया कि पृथ्वी के पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित हर साल यह दिन मनाया जाता है ताकि दुनिया को पृथ्वी के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जा सके। संस्थान के निदेशक डा. अमित जोशी ने बताया कि तेल, खनिज,जल व ऐसे ही प्राकृतिक संसाधनों का दोहन मानव अंधाधुंध तरीके से अपने स्वार्थों के लिए कर रहा है। पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में आ गया है। इसलिए समय रहते पृथ्वी की सुरक्षा के इंतजाम करने की जरूरत है। पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद पंचकूला की ओर से स्थापित विज्ञान क्लब, जामुन ईको क्लब व सीवी रमन विज्ञान क्लब के सदस्यों ने विश्व धरा दिवस मनाया। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के तहत सेमिनार, भाषण व पोस्टर मेकिग ई-प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक कुल 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें मुस्कान प्रथम, द्वितीय अंजली, तृतीय निशा व सांत्वना पुरस्कार यशोदा को मिला। प्रधानाचार्या डा. उषा नागी ने धरा संरक्षण के लिए प्रेरित किया। विज्ञान अध्यापक दर्शनलाल ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस महज मनाने का एक दिन नहीं है। यह दिन हैं, इस बात के चितन मनन का कि हम कैसे अपनी वसुंधरा को बचा सकते हैं। केवल आज ही नहीं हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस मानकर उसके संरक्षण के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी