सरावां की गली व घरों में जलजमाव से लोगों में नाराजगी, प्रशासन ने निकासी बहाल करवाई

बरसाती पानी की निकासी बाधित होने से सरावां की गली के अलावा कई घरों में जलजमाव हो गया। कई साल से चल रही इस समस्या का समाधान करने के लिए लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत किया। बाद में पंचायत अधिकारी राजेश कंबोज व ग्राम सचिव ब्रह्मप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर निकासी बहाल करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:05 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:05 AM (IST)
सरावां की गली व घरों में जलजमाव से लोगों में नाराजगी, प्रशासन ने निकासी बहाल करवाई
सरावां की गली व घरों में जलजमाव से लोगों में नाराजगी, प्रशासन ने निकासी बहाल करवाई

संवाद सहयोगी, साढौरा : बरसाती पानी की निकासी बाधित होने से सरावां की गली के अलावा कई घरों में जलजमाव हो गया। कई साल से चल रही इस समस्या का समाधान करने के लिए लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत किया। बाद में पंचायत अधिकारी राजेश कंबोज व ग्राम सचिव ब्रह्मप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर निकासी बहाल करवाई।

ग्रामीण राजू, सतबीर व सुक्खा ने बताया कि कुछ किसानों द्वारा अपने खेतों में नाके लगाए जाने से बरसाती पानी गांव की गली व घरों में भर जाता है। बुधवार से जारी बरसात के पानी की निकासी न होने से उनके अलावा बीर सिंह, जसविद्र, महंगा सिंह, जयपाल व गुरनाम के घरों में पानी भर गया। जिसके कारण उनका घरेलू सामान खराब हो गया। यही नहीं सरावीं जाने वाली गली में जलजमाव होने से आवाजाही ठप रही। बरसात के दिनों में हर बार होने वाली इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएचओ दीदार सिंह ने ग्रामीणों को शांत किया। हंगामे की सूचना पाकर पंचायत अधिकारी राजेश कंबोज व ग्राम सचिव ब्रह्मप्रकाश ने लेबर की सहायता से नाके कटवाने के अलावा नालों की सफाई करवाकर निकासी बहाल करवाई। ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। संवाद सहयोगी, रादौर : नगरपालिका रादौर के सफाई कर्मचारियों के पास बरसात में कार्य करने के लिए कोई सुविधा नहीं है। नियमानुसार सफाई कर्मचारियों को बरसात में कार्य करने के लिए बरसाती दी जाती है, लेकिन नगरपालिका रादौर की ओर से ऐसा कुछ प्रबंध नहीं किया गया है। जिससे सफाई कर्मी बिना बरसाती के बारिश में भीगते हुए कार्य करने को मजबूर हैं। बार बार मांग करने पर भी सफाई कर्मचारियों को बरसाती उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।

पार्षद राजन पासी, अमनदीप, विनीश राणा, देवेन्द्र लक्की ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को नपा की ओर से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। जिसको लेकर कई बार मांग भी की जा चुकी है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात के समय भी सफाई कर्मचारी अपने कार्य को करते है। लेकिन बरसाती ने होने से उनका स्वास्थ्य दांव पर लग रहा है।

chat bot
आपका साथी