ग्रामीण क्षेत्र में लगे जाम से परेशान रहे लोग, प्रतापनगर में दूल्हे की कार रोकी, अपना झंडा लगाकर किया रवाना

किसानों के भारत बंद के आह्वान से ग्रामीण क्षेत्र में लोग बुरी तरह से परेशान रहे। किसानों मुख्य मार्गाें समेत कई जगहों पर जाम लगाया। किसानों ने सड़कों के बीच में ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठ कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम में फंसे होने के कारण लोग अपने जरूरी कार्यों को भी नहीं जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्र में लगे जाम से परेशान रहे लोग, प्रतापनगर में दूल्हे की कार रोकी, अपना झंडा लगाकर किया रवाना
ग्रामीण क्षेत्र में लगे जाम से परेशान रहे लोग, प्रतापनगर में दूल्हे की कार रोकी, अपना झंडा लगाकर किया रवाना

फोटो: 32 से 37

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

किसानों के भारत बंद के आह्वान से ग्रामीण क्षेत्र में लोग बुरी तरह से परेशान रहे। किसानों मुख्य मार्गाें समेत कई जगहों पर जाम लगाया। किसानों ने सड़कों के बीच में ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठ कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम में फंसे होने के कारण लोग अपने जरूरी कार्यों को भी नहीं जा सके। फोटो : 32

रादौर: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद क्षेत्र में केवल सड़क मार्ग जाम तक ही सीमित रहा। किसानों के बाजार से जाते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें फिर से खोल ली। माता सावित्री बाई फुले त्रिवेणी चौक पर एसके मार्ग को जाम किया गया। वहीं मुस्तफाबाद रादौर रोड पर किसानों ने खेड़ीलक्खा सिंह चौक पर जाम लगाया। लाडवा की ओर से आने वाले वाहनों को गांव सांगीपुर की ओर से मोड़ दिया गया, जबकि यमुनानगर से आए वाहनों को अनाज मंडी चौक पर गांव बापौली से निकाला गया। भाकियू जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि किसान अपने अधिकारों की इस लड़ाई को जीत होने तक बंद नहीं करेंगे। फोटो : 33, 34

बिलासपुर : किसानों ने शिव चौक पर ट्रैक्टर-ट्राली व पानी के टैंकर बीचोबीच खड़े कर कस्बा को पूरी तरह से ब्लाक कर दिया। इसके बाद किसानों ने अग्रसेन चौक, छोटा बस स्टैंड पर कपालमोचन मार्ग, चंदाखेड़ी गांव के मोड़, रणजीतपुर के समीप भी जाम लगा दिया। मुख्य बाजार किसानों की अपील पर पूरी तरह से बंद रहा। केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए एंबुलेंस व अन्य वाहनों को गुजरने की अनुमति प्रदान की गई। वहीं बंद बाजार की सड़क पर दुकानदारों ने क्रिकेट खेल कर समय व्यतीत किया। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष गुरमेज सिंह कपूरी ने कहा कि प्रत्येक गांव के दर्जनों किसानों ने जाम में भाग लिया है। भारत बंद के पश्चात किसान दिल्ली घेराव के लिए तैयार रहेंगे। फोटो : 35

प्रतापनगर : किसानों ने अनाज मंडी गेट के सामने जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगाया। किसानों ने इमरजेंसी व बारात के वाहनों को जाने का रास्ता दिया। उत्तर प्रदेश सहारनपुर से करनाल जा रही दूल्हे जावेद की कार व बारात के वाहनों पर किसान संगठन ने स्टीकर लगा कर जाने दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के ब्लाक प्रधान जगतार सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के वापस नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस समन्वय कमेटी के सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर फ्लाप साबित हुई हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, व्यापारी, कर्मचारी सभी वर्ग परेशान हैं। छछरौली में एमएल वर्मा चौक पर किसानों ने जाम लगाया। फोटो : 36

सरस्वतीनगर : सरस्वतीनगर, ऊंचा चांदना, छप्पर, भंभौली, तलाकौर के मुख्य बाजार पूर्णता बंद रहे। मुख्य बाजार में किसान नेताओं परमजीत सिंह संधू, जगतार सिंह, चरणजीत हंगौली, हरजीत गधौला, सुरेंद्र सिंह, अमन, जसवंत अंबली, गुरबाज सिंह ने झंडे लेकर मुख्य बाजार का दौरा किया। सभी दुकानदारों ने पहले से ही दुकानें बंद कर रखी थी। तलाकौर रोड से मलकीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने रोड के बीच ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगाया। मलकीत सिंह ने कहा कि उनका इरादा किसी को परेशान करने का नहीं है बल्कि जो किसान आज भी मंडी में जीरी लेकर जा रहे हैं। फोटो : 37

साढौरा: दोसड़का चौक पर किसानों ने जाम लगा दिया। जिला परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष अनिल संधू व भाकियू खंड प्रधान संजीव सैनी ने कहा कि किसान 10 माह से संघर्ष कर रहे हैं।

तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के लंगर के लिए क्षेत्र के किसान स्वेच्छा से प्रति एकड़ 10 किलो धान भेजेंगे। भारत बंद के समर्थन में अनाज मंडी, सब्जी मंडी, रसूलपुर, सरांवा व कोटला के बाजार बंद रहे। एसएचओ दीदार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान दिलावर हुसैन, ब्लाक समिति के निर्वतमान अध्यक्ष सहीराम, कांग्रेस नेता अशोक मेहता, बीएसपी नेता महावीर सेठी व आंबेडकर मंच के सोहित ने किसान आंदोलन का समर्थन किया।

chat bot
आपका साथी