निकासी न होने से बक्करवाला के लोग परेशान

गांव बक्करवाला में पानी निकासी का इंतजाम न होने के कारण गली तालाब बनी हुई है। यहां से निकलने वाले स्कूली बच्चे व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। ग्रामीण अपने दीवार के साथ मिट्टी लगाकर घरों में घुस के पानी को रोकने का प्रयास भी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:38 PM (IST)
निकासी न होने से बक्करवाला के लोग परेशान
निकासी न होने से बक्करवाला के लोग परेशान

संवाद सहयोगी, छछरौली : गांव बक्करवाला में पानी निकासी का इंतजाम न होने के कारण गली तालाब बनी हुई है। यहां से निकलने वाले स्कूली बच्चे व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। ग्रामीण अपने दीवार के साथ मिट्टी लगाकर घरों में घुस के पानी को रोकने का प्रयास भी कर रहे हैं।

बक्करवाला निवासी जनक राज, राजीव व ऋषि पाल का कहना है कि बक्करवाला के सरकारी स्कूल के साथ लगती सड़क पर गांव का गंदा पानी खड़ा गंदगी फैला रहा है। यहां पर कोई नाला न होने की वजह से यह पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां जमा पानी में मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। जो बीमारियों का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा की गई बार-बार शिकायत पर भी किसी पंचायत प्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी ने हालात का जायजा तक नहीं लिया।

मिट्टी भी नहीं रोक पाई गंदा पानी

बक्करवाला से हाफिजपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर सारे गांव का गंदा पानी आकर रुक जाता है। ग्राम पंचायत व प्रशासन की तरफ से पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया। अब यह पानी साथ लगते से घरों में घुस रहा है। लोगों ने अपने घरों में घुसने वाले पानी से बचने के लिए अपने घरों की दीवार के साथ-साथ मिट्टी लगाई लेकिन वह भी नाकाफी साबित हुई। अगर समय रहते पानी निकासी का इंतजाम किया गया तो यह सारा पानी उनके घरों अंदर ही जमा हो जाएगा। बीडीपीओ की जिम्मेदारी : अशोक कुमार

निवर्तमान सरपंच अशोक कुमार का कहना है कि गांव के स्कूल के पास जमा गंदे पानी की निकासी के लिए लगभग डेढ वर्ष पहले प्रस्ताव डालकर भेजा गया था। आठ माह से पंचायतों का कार्यकाल भी खत्म है। अब इसकी जिम्मेदारी बीडीपीओ कार्यालय की बनती है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में प्रशासन को समय-समय पर अवगत भी कराते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी