इस घर के मुहूर्त में पहुंचे कई राज्यों के लोग

भगवानपुर गांव में ऐसे घर का मुहूर्त हुआ है। जिसमें कई राज्य के लोगों ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:20 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:20 AM (IST)
इस घर के मुहूर्त में पहुंचे कई राज्यों के लोग
इस घर के मुहूर्त में पहुंचे कई राज्यों के लोग

जागरण संवाददाता, यमुनानगर:

भगवानपुर गांव में ऐसे घर का मुहूर्त हुआ है। जिसमें कई राज्यों के लोग पहुंचे। घर का निर्माण हरनेक सिंह रंधावा हेल्पलाइन के सदस्यों ने करवाया। परिवार अपना घर पाकर बेहद खुश है। इस पर साढ़े आठ लाख रुपये का खर्च आया है। कनाडा से आए हरनेक सिंह रंधावा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अच्छा लगता है मदद करना :

हरनेक सिंह रंधावा ने बताया कि भंभौली गांव में कोरोना काल से पहले एक परिवार को घर तैयार कर दिया था। तभी इसी गांव की लड़की अंजुम हेल्पलाइन के सदस्यों से मिली। अंजुम का निकाह भगवानपुर निवासी तोयब के साथ हुआ है। तोयब काफी समय से बीमार रहता है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। घर से भी काफी जर्जर हालत में था। उनके पास तीन बेटियां हैं। अंजुम ने सदस्यों के सामने घर बनवाने की मांग रखी थी। जानकार के माध्यम से हरनेक से बात भी की। उसके बाद ग्रुप के सभी सदस्य तैयार हो गए। जैसे ही मकान का कार्य शुरू हुआ, तो तभी कोरोना वायरस की बीमारी शुरू हो गई। इस दौरान अधिकतर सदस्यों का बीच में छुट गया। इस महामारी के काल में मकान तैयार करवाना बड़ा ही मुश्किल काम था, लेकिन फिर भी सभी सदस्यों ने अंजुम की मदद की। मकान तैयार करने के बाद महिला के घर में बेड व अन्य सामान भी दिया। मकान के लिए जमीन महिला के पास पहले से थी। हेल्पलाइन के सदस्य अभी तक इस तरह से चार लोगों के लिए घर तैयार कर तक चार लोगों को घर तैयार करा चुके हैं। सदस्यों का कहना है कि इस तरह से मदद करना उनको अच्छा लगता है। ग्रुप में चार हजार के करीब एक्टिव सदस्य हैं। ये लोग आए थे:

दिल्ली से रजत चोपड़ा, कानपुर से प्रशांत, महेंद्र गढ़ से सुरेंद्र, जम्मू से एसके थापा, दिल्ली से जसबीर सिंह, परविद्र, फरीदाबाद से अर्जुन सिंह, यमुनानगर से सुखविद्र सिंह सहित अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी