सड़क का निर्माण धीमा चलने से लोग परेशान, हो रहे हादसे

रादौर-जठलाना सड़क का धीमी गति से चल रहा कार्य राहगीरों के लिए परेशानी बन गया है। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही भी हादसों को न्योता दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:48 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:48 AM (IST)
सड़क का निर्माण धीमा चलने से लोग परेशान, हो रहे हादसे
सड़क का निर्माण धीमा चलने से लोग परेशान, हो रहे हादसे

संवाद सहयोगी, रादौर : रादौर-जठलाना सड़क का धीमी गति से चल रहा कार्य राहगीरों के लिए परेशानी बन गया है। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही भी हादसों को न्योता दे रही है। लोगों ने जल्द कार्य को पूरा करवाने व लापरवाही कर रहे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विकास, विजय धीमान, संदीप ठसका, मुकेश सैनी, विक्रम ने बताया कि रादौर-जठलाना सड़क का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। रादौर में माता सावित्री बाई फुले त्रिवेणी चौक से पश्चिमी यमुना नहर के पुल ठेकेदार ने केवल एक साइड की सड़क का निर्माण किया है। इसे दो माह से अधिक का समय बीत चुका है। एक साइड से निर्माण कार्य न होने से हर दिन राहगीर परेशान हो रहे हैं। कुछ वाहन चालक दोनों साइड से ही पक्की सड़क से गुजरने का प्रयास करते हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है। वहीं, सड़क पर जाम की स्थिति भी अक्सर बनी रहती है। बरम बनाने में भी देरी हो रही है। धीमी गति से हो रहे इस कार्य से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस कार्य में तेजी लाई जाए और जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा करवाया जाए। सड़क के बीच में ज्वाइंट भी दे रहे हादसों को दावत

ठेकेदार की ओर से सड़क के बीच में कई जगहों पर ज्वाइंट छोड़े गए हैं। जहां पर मिट्टी डाली गई है। लेकिन कुछ दिनों बाद यह मिट्टी दब जाती है या फिर निकल जाती है। जिससे गड्ढा बन जाता है। तेजी से सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को यह दिखाई नहीं देता और हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई दोपहिया वाहन चालक तो इससे चोटिल भी हो चुके है, तो कुछ वाहनों को भी क्षति पहुंची है।

chat bot
आपका साथी