पटियाला की गतका पार्टी ने करतब दिखाकर किया हैरान

गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:38 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:38 AM (IST)
पटियाला की गतका पार्टी ने करतब दिखाकर किया हैरान
पटियाला की गतका पार्टी ने करतब दिखाकर किया हैरान

संवाद सहयोगी, साढौरा: गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। कच्चा किला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा ड्योढ़ी साहब से शुरू हुई यात्रा गुरुद्वारा पीर बुद्दुशाह पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में भजन व संकीर्तन मंडलियां भी शामिल थी। पटियाला की प्रसिद्ध गतका पार्टी ने हैरान कर देने वाले करतब दिखाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। स्वागत में कस्बे में कई स्थानों पर दानी सज्जनों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चाय पान व प्रसाद के लंगरों का आयोजन किया। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह ढिल्लो, सुरजीत सिंह भाटिया, कुलविद्र सिंह चड्ढा व अन्य उपस्थित थे।

वहीं बंदा सिंह बहादुर की स्मृति में निर्मित गुरुद्वारा ड्योढ़ी साहब में गुरु गोबिद सिंह का प्रकाशोत्सव श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। प्रबंधक कमेटी के प्रधान इंद्रजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि इस पर्व को यादगार बनाने के लिए गुरुद्वारा परिसर में विशेष सज्जा व लाइटिग की गई। 16 से शुरू हुए दो अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद हजूरी ग्रंथी मोहन सिंह ने अरदास की। इसके बाद सजाए गए कीर्तन दरबार में कथा वाचक भाई रणजीत सिंह ने संगतों को अपनी वाणी से निहाल किया। धूमधाम से मनाया गुरु गोबिद सिंह का प्रकाशोत्सव

गुरु गोबिद सिंह प्रकाशोत्सव जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कहीं रक्तदान शिविर लगाया गया तो कहीं लंगर का आयोजन हुआ।

जगाधरी वर्कशाप के गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरु साहिब की जीवन गाथा से संगत को निहाल किया। सिख इतिहास से रू-ब-रू करवाया। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जठलाना में गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सभी गांववासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रक्तदान शिविर लगाया

श्री सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी विष्णु नगर और स्माइल फाउंडेशन संस्था के सहयोग से रक्त दान शिविर आयोजित किया। इसमें 36 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। स्माइल फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष संजीव मेहता ने कहा कि हमें गुरु गोबिद सिंह के परिवार ने देश और धर्म के लिए जो शहादत दी है, उसका सभी देशवासी हमेशा कर्जदार रहेगा। हमें गुरुओं और शहीदों की याद में रक्तदान शिविर आयोजित करते रहना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी जागरूक हो सके। स्माइल फाउंडेशन ने लाकडाउन में सेवा देने वाली संस्था निरवर खालसा, स्काउट एवं गाइड, जीवनदीप संस्था को सम्मानित किया गया। चाय व ब्रेड का लंगर लगाया

गुरुद्वारा थड़ा साहिब झींवरहेड़ी की ओर से गुरु गोबिद का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सिख समाज के लोगों ने राहगीरों के लिए चाय ब्रेड के लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा थड़ा साहिब झींवरहेड़ी के प्रधान गुरबाज सिंह बड़ैच ने बताया कि गुरु गोबिद सिंह महान योद्धा, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक गुरु थे। 1699 में बैसाखी के दिन उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। यह इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। उन्होंने मुगलों या उनके सहयोगियों के साथ 14 युद्ध लड़े। धर्म के लिए समस्त परिवार का बलिदान दिया। प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

सरस्वतीनगर में गुरु गोबिद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कलगीधर सेवक जत्था की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन माली माजरा से शुरु होकर मुख्य बाजार से होते हुए वापस गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादुर में पहुंचा। पंज प्यारों की अगुवाई में सुंदर झांकियों के साथ नगर कीर्तन बड़े हर्षोल्लास से निकाला गया। मौके पर राजू बिद्रा, डा. जसपाल सिंह, अमन नगयाल, बिद्र, डाक्टर रवि, प्रीत, सन्नी, नरेंद्र बंकू, जोली, मिक्कू व दीपू उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी