भगवान की भक्ति करने से मिलता मोक्ष : तेजस्वी

राधा कृष्ण सेवा समिति एवं श्री बालाजी खाटू श्याम सेवा समिति जगाधरी के सौजन्य से मटका चौक स्थित बीएन महल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:51 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:51 AM (IST)
भगवान की भक्ति करने से मिलता मोक्ष : तेजस्वी
भगवान की भक्ति करने से मिलता मोक्ष : तेजस्वी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

राधा कृष्ण सेवा समिति एवं श्री बालाजी खाटू श्याम सेवा समिति जगाधरी के सौजन्य से मटका चौक स्थित बीएन महल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

सोमवार को वृंदावन धाम से आए तेजस्वी दास महाजरा बताया कि भागवत में परम धर्म का वर्णन किया गया है। परम धर्म अर्थात आत्मा का धर्म। शरीर के सैकड़ों धर्म हैं। शरीर के धर्म को कैतव धर्म कहा गया है। लेकिन आत्मा का केवल एक ही धर्म है । जिसका वह अंशी है। उसकी सेवा करना अर्थात भगवान की भक्ति करना है। जब कोई जीव किसी दूसरे जीव की सेवा करता है तो उसे कर्म कहते हैं ।यदि कोई जीव भगवान की सेवा करता है तो उसे भक्ति कहते है। उन्होंने कहा कि हमें धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इनसे से मुक्ति का मार्ग खुलता है। हमें मुश्किल से मनुष्य जीवन मिला है। इसका सदुपयोग करना चाहिए। मौके पर पुलिस विभाग से रिटायर रमेश वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, डा. प्रदीप गुप्ता, महेश शर्मा, सुशील गर्ग, तिलक राज गोंडी, राजेंद्र प्रजापति, सुरेश भारद्वाज, मेनपाल,जोखुराम, राजेंद्र शर्मा, डा. अश्विनी गुप्ता, विकास बंसल व अन्य उपस्थित थे। संवाद सहयोगी, रादौर: सेठ जयप्रकाश मुकंदलाल इंजीनियरिग कालेज के प्रबंधन एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की ओर से आनलाइन अभिभावक-अध्यापक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने छात्रों के विकास के प्रति सजगता को लेकर विचार विमर्श किया गया। संस्थान की अपने छात्रों के बहुमुखी विकास के प्रति प्रतिबद्धता के लिए किए जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की अहम जानकारी दी। इस कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ सांझा की गई। प्राध्यापकों ने सभी अभिभावकों से छात्रों की वास्तविक प्रगति पर विचार विमर्श किया। संस्थान के निदेशक डा. एसके गर्ग ने संस्थान की ओर से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयत्न पर चर्चा करते हुए कहा कि संस्थान छात्रों को रोजगार दिलाने लायक बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरने के लिए हर भरसक प्रयास कर रहा है। मौके पर प्रबंधन विभाग की अध्यक्षा अनुजा गोयल, दीप्ति चौहान, डा. यूपी सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी