पानी की हर एक बूंद कीमती : विनोद

वार्ड एक के जाट नगर में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के जेई विनोद कुमार ने जल संरक्षण अभियान के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 10:33 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 10:33 AM (IST)
पानी की हर एक बूंद कीमती : विनोद
पानी की हर एक बूंद कीमती : विनोद

संवाद सहयोगी, रादौर : वार्ड एक के जाट नगर में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के जेई विनोद कुमार ने जल संरक्षण अभियान के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की पानी को व्यर्थ में न बहाए। यदि समय रहते हमने व्यर्थ पानी बहाना बंद न किया तो भविष्य में हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पानी की हर एक बूंद कीमती हैं, लेकिन हमारी थोड़ी सी लापरवाही के कारण कीमती स्वच्छ जल व्यर्थ में बह जाता हैं। व्यर्थ पानी न बहाने से गलियां व नालियां साफ रहती हैं। जरूरत पड़ने पर ही पानी का इस्तेमाल करे। पानी का दूसरा कोई विकल्प नहीं हैं। व्यर्थ पानी बहाने से वाटर लेवल हर वर्ष नीचे जा रहा हैं। जिस कारण आने वाले वर्षों में पीने के पानी की गंभीर समस्या खडी़ होने जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी