तीन करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोपित चार दिन के रिमांड पर

संवाद सहयोगी जगाधरी इंश्योरेंस एजेंट बनकर लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 09:42 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 09:42 AM (IST)
तीन करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोपित चार दिन के रिमांड पर
तीन करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोपित चार दिन के रिमांड पर

संवाद सहयोगी, जगाधरी: इंश्योरेंस एजेंट बनकर लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित पंजाब के मोहाली निवासी हरविद्र सिंह को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उसे करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपित को एडिश्नल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अरविद कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि उसने किन-किन लोगों के साथ धोखाधड़ी की। वह किन लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता था, यह भी पता लगाया जाएगा। इसके अलावा उससे रिकवरी भी की जाएगी। शहर जगाधरी पुलिस ने उसके खिलाफ जैन नगर निवासी जितेंद्र जैन की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसकी तफ्तीश के मामले में पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया हुआ है।

जितेंद्र के साथ दो बार हुई धोखाधड़ी

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2015 में जितेंद्र के साथ धोखाधड़ी हुई थी। जिसके बाद शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज किया था। बकौल जितेंद्र अगस्त 2016 में उसके पास फोन आया कि उसके साथ पहले जो धोखाधड़ी हुई है, वह उसके सारे पैसे वापिस दिलवा सकता है, लेकिन उसे इस काम की फीस देनी पड़ेगी। जिसके बाद वह उसके झांसे में आ गया। इसके बाद उसने कई बार करके लाखों रुपये फोन करने वालों के अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए। इसके बाद भी उसे पैसे वापिस नहीं मिलें। पुलिस ने वर्ष 2017 में धोखाधड़ी का एक अन्य केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच डिटेक्टिव स्टाफ को सौंपी गई। जिसे पता चला कि मोहाली निवासी हरविद्र सिंह ने जितेंद्र के साथ फ्रॉड किया है।

इंश्योरेंस एजेंस बनकर फंसाते थे लोगों को

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2015 में हरविद्र की मुलाकात मोहाली के ही कुछ युवकों से हुई थी। जिन्होंने उसे पैसा कमाने व अमीर बनने का शॅार्टकट बताया। उन्होंने इंश्योरेंस कंपनियों से लोगों के मोबाइल नंबर लिए। फिर वे एजेंट बनकर उनसे बात करते थे। इंश्योरेंस का झांसा देकर अपने खातों में लोगों से रुपये ट्रांसफर करा लेते थे। इसके लिए उन्होंने फर्जी आइडी पर विभिन्न बैंकों में खाते खोले हुए थे। कई बार उन्होंने चेकों पर लोगों के फर्जी हस्ताक्षर करके भी पैसे निकलवाए। उसके खातों में तीन करोड़ से ज्यादा रुपये आए।

दो मामले में 50 लाख के फ्रॉड की करेंगे जांच

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भूप सिंह ने बताया कि जगाधरी में हरविद्र के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। उसने करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की हुई है। रिमांड के दौरान उसने उसके साथियों के नाम व ठिकानों का पता लगाया जाएगा। उसके जो साथी मोहाली व चंडीगढ़ में उनका सुराग लगाया जाएगा। किस कंपनियों के साथ धोखाधड़ी की है, इसकी भी जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक हरविद्र के खिलाफ चंडीगढ़, पंजाब व अन्य राज्यों में भी केस दर्ज है।

chat bot
आपका साथी