खाद के स्टाक की नियमित जांच करें अधिकारी : विजय वर्धन

मुख्य सचिव विजय वर्धन ने उपायुक्त जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ग्राम पंचायत संरक्षक योजना के विकास एवं पंचायत अधिकारी शहरी स्थानीय निकायों व कृषि अधिकारियों से वीसी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं पर बात की। उन्होंने खेतों में पराली न जलाने के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष बल दिया। राज्य के सभी जिलों के किसानों को धान की पराली एवं फसल अवशेष खेतों में न जलाने के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:46 PM (IST)
खाद के स्टाक की नियमित जांच करें अधिकारी : विजय वर्धन
खाद के स्टाक की नियमित जांच करें अधिकारी : विजय वर्धन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

मुख्य सचिव विजय वर्धन ने उपायुक्त, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, ग्राम पंचायत संरक्षक योजना के विकास एवं पंचायत अधिकारी, शहरी स्थानीय निकायों व कृषि अधिकारियों से वीसी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं पर बात की। उन्होंने खेतों में पराली न जलाने के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष बल दिया। राज्य के सभी जिलों के किसानों को धान की पराली एवं फसल अवशेष खेतों में न जलाने के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल शक्ति मिशन के तहत हर घर नल, नल से जल योजना की समीक्षा की। कहा कि टोल फ्री नम्बर-1800-180-5678 पर पानी की आपूर्ति और सीवरेज से संबंधित शिकायतें दर्ज करवाई जा सकती हैं। नगर निगम व नगर पालिका के अधिकारी शहरी क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता दें और सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करवाएं। इसी प्रकार उन्होंने डीएपी, यूरिया व अन्य खादों की उपलब्धता व वितरण के बारे में भी सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि डीएपी खाद अन्य राज्यों में न जाएं। उपायुक्त खादों के स्टाक की मात्रा की चेकिग सुनिश्चित करें और डीएपी खाद की काला बाजारी रोकने के लिए भी कदम उठाएं। कृषि उप निदेशक डा. जसविद्र सैनी ने बताया कि जिला में 324 टन डीएपी व अन्य खाद उपलब्ध है। नवंबर माह में छह हजार टन खाद की आवश्यकता है। रबी सीजन के लिए कुल 12 हजार टन रसायनिक खादों की आवश्यकता है। मौके पर नगर निगम के आयुक्त अजय सिंह तोमर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, उप निदेशक कृषि डा. जसविद्र सैनी व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी