सीवरेज व्यवस्था में नहीं सुधार, दूसरे दिन भी बहता रहा पानी

शहर की सीवरेज व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। कैंप क्ष

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 08:55 AM (IST)
सीवरेज व्यवस्था में नहीं सुधार, दूसरे दिन भी बहता रहा पानी
सीवरेज व्यवस्था में नहीं सुधार, दूसरे दिन भी बहता रहा पानी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर की सीवरेज व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। कैंप क्षेत्र में दूसरे दिन भी हालात खराब रहे। हालांकि कर्मचारी दिनभर जुटे रहे, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। रविवार को दूसरे दिन भी मुख्य मार्ग पर पानी जमा रहा और सीवरेज ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहा। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गंभीर नहीं है। सड़कों व घरों के आगे गंदा पानी बह रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस समस्या समाधान जल्द किया जाए। रास्ता बंद, क्षेत्रवासी परेशान

कैंप में बाईपास चौक के पास मुख्य सड़क पर सीवरेज का पानी ओवर फ्लो होकर बह रहा है। करीब आधा किलोमीटर एरिया में गंदा पानी फैला हुआ है। जिसके चलते यह रास्ता दोनों ओर से बंद कर दिया गया। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज की गलियों से घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। जिन दुकानों व मकानों के सामने पानी बह रहा है, उनको भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार कर चुके शिकायत

क्षेत्र के संजीव कुमार, रमेश कुमार, रवि प्रकाश व प्रेम नाथ का कहना है कि दो दिन से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को परवाह नहीं है। पहले भी क्षेत्र में सीवरेज जाम होकर गंदा पानी सड़कों पर बहा। इसकी शिकायत विभाग को दी। बावजूद इसके सीवरेज लाइनों की सफाई नहीं हो पाई। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मांग है कि जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। कर्मचारी लाइन की सफाई में लगे हुए हैं। जल्दी की इस समस्या का समाधान हो जाएगा। सीवरेज लाइन में कचरा व अन्य सामान गिरने से यह समस्या आ रही है। शहरवासियों को भी जागरूक होना पड़ेगा। नालियों में कचरा न बहाएं।

गौतम शर्मा, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग।

chat bot
आपका साथी