ट्रेड यूनियनों के बाजार बंद का नहीं असर, खुली रही दुकानें

बढ़ती महंगाई व ट्रेड लाइसेंस के विरोध में ट्रेड यूनियनों केआहवान पर बाजार बंद किया गया। हालांकि इसका असर नहीं रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:00 AM (IST)
ट्रेड यूनियनों के बाजार बंद का नहीं असर, खुली रही दुकानें
ट्रेड यूनियनों के बाजार बंद का नहीं असर, खुली रही दुकानें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :बढ़ती महंगाई व ट्रेड लाइसेंस के विरोध में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बाजार बंद का अधिक असर देखने को नहीं मिला। मात्र 30 फीसद दुकानें ही बंद हुई। वह भी दोपहर बाद खुल गई। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल के नेतृत्व में कुछ व्यापारी फव्वारा चौक पर एकत्र हुए। करीब एक घंटे तक नारेबाजी की गई। यहीं पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ओमप्रकाश को ज्ञापन दिया। इसके बाद में यहां से जुलूस निकालते हुए बाजार से गुजरे और व्यापारियों को दुकानें बंद करने का आह्वान किया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारी दुकानों को बंद करने का आह्वान कर रहे थे, लेकिन जैसे ही वह आगे निकल जाते। पीछे प्रतिष्ठान खुल जाते। फव्वारा चौक के पास ही मीरा बाई बाजार पूरी तरह से खुला रहा। यहां पर कोई भी दुकानें बंद नहीं थी। इस दौरान महेंद्र मित्तल ने कहा कि सरकार व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा कि निगम व्यापारियों पर ट्रेड लाइसेंस थोप रहा है। जिससे व्यापारियों पर आर्थिक भार पड़ रहा है। इसलिए सभी व्यापारी एकजुट हो। तभी उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। बाहर खड़े व्यापारी न बनाएं मजाक

इस दौरान कुछ व्यापारी व दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े रहे। उन्हें भी महेंद्र मित्तल ने कहा कि वह अपना और हमारा मजाक न बनाएं। यह लड़ाई सभी को एकजुट होकर लड़नी है। जो अब मजाक बना रहे हैं, अगली बार उनका नंबर आएगा। इसलिए बिना किसी घबराहट के एकजुट होकर इस लड़ाई के लिए आगे आए। इस दौरान संजय मित्तल, अश्विनी शर्मा, राहुल, संजीव वालिया भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी