रैन बसेरे खुले, रात गुजारने वालों का इंतजार

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। एक दिसंबर से रैन बसेरे भी खोल दिए गए हैं। जिससे कोई भी जरूरतमंद यहां पर रात गुजार सके। हालांकि अभी तक रैन बसेरे खाली ही पड़े हैं। इनमें कोई रहने के लिए नहीं आया है। केवल जगाधरी बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे में दो दिन पहले तीन लोग रूके थे। रात का रिपोर्टर के तहत इन रैन बसेरों के हालात जाने।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:33 PM (IST)
रैन बसेरे खुले, रात गुजारने वालों का इंतजार
रैन बसेरे खुले, रात गुजारने वालों का इंतजार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। एक दिसंबर से रैन बसेरे भी खोल दिए गए हैं। जिससे कोई भी जरूरतमंद यहां पर रात गुजार सके। हालांकि अभी तक रैन बसेरे खाली ही पड़े हैं। इनमें कोई रहने के लिए नहीं आया है। केवल जगाधरी बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे में दो दिन पहले तीन लोग रूके थे। रात का रिपोर्टर के तहत इन रैन बसेरों के हालात जाने। जहां पर कपड़ों व लेटने की व्यवस्था ठीक थी, लेकिन जगाधरी बस स्टैंड पर बने रैन बसेरे के गेट पर पानी टपक रहा था। जगाधरी बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा :

फोटो 16

यहां पर रात के लिए अजय नाम के कर्मचारियों को लगाया गया है। अजय ने बताया कि दो दिन पहले तीन लोग यहां पर रात को ठहरे थे। उनका पूरा पता रजिस्टर में दर्ज किया गया है। निगरानी के लिए डीवीआर सहित सीसीटीवी लगाए गए हैं, लेकिन उनकी स्क्रीन नहीं लगी है। रैन बसेरे के नीचे शुलभ शौचालय है। जिसकी टंकी रैन बसेरों के कमरे की छत पर रखी है। काफी समय से सफाई न होने की वजह से छत से पानी रैन बसेरे के गेट पर टपक रहा है। जिसे कर्मचारी ठीक करने में लगे हुए थे। संत निरंकारी भवन चौक स्थित रैन बसेरा :

फोटो 6

संत निरंकारी भवन चौक स्थित रैन बसेरा में व्यवस्था ठीक है। यहां पर 20 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इसमें पुरुषों के लिए अलग व महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है। यहां पर तैनात कर्मी विकास ने बताया कि अभी तक कोई रात को रूकने के लिए नहीं आया है। रात को आने वालों के लिए तापमान जांचने, मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। सभी की एंट्री रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। यमुनानगर बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा

फोटो 5

यमुनानगर बस स्टैंड के पास भी रैन बसेरा बनाया गया है। यहां भी कपड़ों व गद्दों की व्यवस्था की गई है। यहां पर तैनात कर्मी गौरव ने बताया कि अभी तक कोई यहां रूकने के लिए नहीं आया है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। जो भी यहां पर आएगा। उसकी एंट्री की जाएगी। इसके साथ ही यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का तापमान नापने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अफसरों ने भी किया निरीक्षण :

तहसीलदार कृष्ण कुमार ने भी रात को रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। वह जगाधरी बस अड्डा, संत निरंकारी भवन, रेलवे स्टेशन यमुनानगर, यमुनानगर बस अड्डा के रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान शौचालयों की भी व्यवस्था देखी गई।

chat bot
आपका साथी