लोकतंत्र के महापर्व में बनें हिस्सेदार

12 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। सभी मतदाताओं अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 10:25 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 10:25 AM (IST)
लोकतंत्र के महापर्व में बनें हिस्सेदार
लोकतंत्र के महापर्व में बनें हिस्सेदार

यमुनानगर : 12 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। सभी मतदाताओं अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करना चाहिए। मतदान करने से हम अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ सरकार में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। वैसे भी लोकतंत्र का यह पर्व पांच वर्ष में एक ही बार आयोजित किया जाता है, इसलिए लोकतंत्र के इस पर्व में हम सभी को शामिल होकर मतदान करना चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं देश व समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। भारतीय संविधान ने भी सभी देशवासियों को मतदान करने का अधिकार दिया है, जिसमें 18 वर्ष पूरी कर चुका कोई भी भारतीय नागरिक वोट बनवाकर मतदान कर सकता है। हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम प्रत्येक चुनाव में समय पहुंचकर मतदान करें।

सरिता चौहान, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग यमुनानगर

chat bot
आपका साथी