दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मां-बेटी को घर से निकाला, ससुराल वालों पर केस दर्ज

महिला ने अपने ससुराल वालों पर शादी के बाद दहेज में कार मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर मां-बेटी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:15 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:15 AM (IST)
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मां-बेटी को घर से निकाला, ससुराल वालों पर केस दर्ज
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मां-बेटी को घर से निकाला, ससुराल वालों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : महिला ने अपने ससुराल वालों पर शादी के बाद दहेज में कार मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर मां-बेटी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2016 में थाना नारायणगढ़ क्षेत्र निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसके पास दो साल की लड़की है। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था। परंतु ससुराल वाले शादी में मिले सामान से खुश नहीं थे। उसका पति कार मैकेनिक है। वह कहता है कि उसके मायके से दहेज में कार लानी चाहिए थी। इसी बात को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। शादी के बाद पति ने कई बार उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। यह बात उसने अपनी ननद व ननदोई को बताई तो ननदोई उस पर गलत नजर रखने लगा। आरोप है कि एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो ननदोई ने मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से बची। इस बात को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई लेकिन उन्होंने भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहकर माफी मांगी। इसके बाद लगातार उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपितों ने मारपीट कर बेटी के साथ उसे घर से निकाल दिया। वह बेटी के साथ मायके आ गई। मायके वालों ने थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल पिकी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी