किराये का मकान देखने गई महिला से छेड़छाड़, दो पर केस

गोबिदपुरी कालोनी में किराये पर मकान देखने गई महिला से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। किसी तरह से वह बचकर भागी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी जानकार के साथ मकान देखने के लिए गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:09 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:09 AM (IST)
किराये का मकान देखने गई महिला से छेड़छाड़, दो पर केस
किराये का मकान देखने गई महिला से छेड़छाड़, दो पर केस

जासं, यमुनानगर : गोबिदपुरी कालोनी में किराये पर मकान देखने गई महिला से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। किसी तरह से वह बचकर भागी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी जानकार के साथ मकान देखने के लिए गई थी। जिस मकान में वह गई। वहां पर दो युवक व उनकी मां थे। उनसे बात की, तो उन्होंने अंदर बुला लिया और अपने बेटों को मकान दिखाने के लिए भेज दिया। आरोप है कि जब वह मकान देख रही थी, तो दोनों युवकों ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। किसी तरह से वह बचकर वहां से निकली। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।

उधर, सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि वह गांव में किसी काम से जा रही थी। इस दौरान आरिफ नाम के युवक ने उस पर कागज फेंका और अश्लील टिप्पणी की। घर आकर युवती ने इस बारे में स्वजनों को बताया। मामले की पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। अस्पताल कर्मी महिला से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी 35 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोपित आजादनगर निवासी ललित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह मामला गांधीनगर थाना में दर्ज हुआ था।

महिला ने बताया था कि आरोपित ललित पहले अस्पताल में ही कार्य करता था। स्टाफ से होने के कारण उनकी जान पहचान हो गई। कुछ दिन बाद से ही ललित उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जिसके बारे में उसने दिसंबर 2020 में गांधीनगर थाना में शिकायत दी थी। जिस पर दोनों के स्वजनों व मौजिज लोगों ने राजीनामा करा दिया था। अब फिर से आरोपित ललित उसे परेशान करने लगा। फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपने साथ उसकी फोटो लगाकर वायरल कर रहा था। कई बार गली में आकर उसे अश्लील इशारे कर चुका था। आरोपित से तंग आकर उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। इसके बावजूद वह उसका पीछा करता रहा।

chat bot
आपका साथी