बाढ़ बचाव कार्यों का विधायक ने लिया जायजा, काम में देरी के लगाए आरोप

विधायक डा. बीएल सैनी ने वीरवार को यमुना नदी के नगली घाट पर बन रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:27 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:27 AM (IST)
बाढ़ बचाव कार्यों का विधायक ने लिया जायजा, काम में देरी के लगाए आरोप
बाढ़ बचाव कार्यों का विधायक ने लिया जायजा, काम में देरी के लगाए आरोप

संवाद सहयोगी, रादौर : विधायक डा. बीएल सैनी ने वीरवार को यमुना नदी के नगली घाट पर बन रहे ओवरब्रिज के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर बाढ़ बचाव कार्य का भी जायजा लेते हुए अधिकारियों को बाढ़ बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डा. बीएल सैनी ने कहा कि हर वर्ष यमुना नदी पर बाढ़ बचाव कार्य किए जा रहे हैं लेकिन कार्यों में देरी होने के कारण किसानों व ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। अधिकारी जानबूझ कर इन कार्यों में देरी कर रहे हैं ताकि भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सके। अगर समय रहते बाढ़ बचाव कार्य पूरे कर लिए जाएं तो भ्रष्टाचार होने की संभावना कम है। लोगों को भी बाढ़ बचाव कार्य का समय रहते फायदा मिल सकता है, लेकिन अधिकारी ऐसा नहीं करते। बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का समय नजदीक हैं लेकिन अभी भी यह कार्य आधे अधूरे पड़े हुए हैं। जिनके निर्धारित समय तक पूरा होने की संभावना नहीं है। ओवरब्रिज का निर्माण होने से यमुना नदी पार अपने खेतों में जाने वाले किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा। लेकिन कार्य में देरी होने से किसान समस्या से गुजर रहे हैं। किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। ओवरब्रिज का कार्य जल्दी हो सके इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर विशाल सैनी, गुरमीत सढ़ूरा, रणवीर अलीपुरा, रमेश राणा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी