विकास कार्यो में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर : विधायक अरोड़ा

सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शनिवार को क्षेत्र के गांव बलाचोर खारवन दादपुर और किशनपुरा माजरा का दौरा किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का धन्यवाद दिया। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में जिले का नाम प्रदेश ही नहीं देश में चमकने वाला है। मनोहर सरकार जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:17 AM (IST)
विकास कार्यो में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर : विधायक अरोड़ा
विकास कार्यो में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर : विधायक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शनिवार को क्षेत्र के गांव बलाचोर, खारवन, दादपुर और किशनपुरा माजरा का दौरा किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का धन्यवाद दिया। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में जिले का नाम प्रदेश ही नहीं देश में चमकने वाला है। मनोहर सरकार जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पिछले पांच सालों से बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाते आ रहे हैं। आगे भी इसी नीति पर कार्य होंगे। ग्रामीणों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया।

विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र के सभी गांवों में लोगों का धन्यवाद करेंगे। उनकी बदौलत ही वह दोबारा से चुने गए। क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता की हर समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। सरकार विकास कार्याें के साथ युवाओं को रोजगार देने की दिशा में भी कार्य कर रही है।

chat bot
आपका साथी