विधायक अरोड़ा ने सुनीं शहरवासियों की समस्याएं, मौके पर दिए निदान के आदेश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए दैनिक जागरण कार्या

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Apr 2018 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 26 Apr 2018 06:35 PM (IST)
विधायक अरोड़ा ने सुनीं शहरवासियों की समस्याएं, मौके पर दिए निदान के आदेश
विधायक अरोड़ा ने सुनीं शहरवासियों की समस्याएं, मौके पर दिए निदान के आदेश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए दैनिक जागरण कार्यालय में हेलो जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने फोन पर शहरवासियों की समस्याएं सुनीं। नगर निगम से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को आदेश दिए गए। अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि शहर के विकास में कसर शेष नहीं छोड़ी जाएगी । शिकायत मिलते ही तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। 12 से एक बजे तक चले कार्यक्रम में 32 लोगों ने विधायक को अपनी समस्या से अवगत करवाया। सवाल : क्षेत्र का गन्ना खेतों में खड़ा है। शुगर मिल से किसानों को पर्चियों नहीं मिल रही हैं, जबकि बाहरी किसानों का गन्ना मिल में पहुंच रहा है। सूरजभान, पूर्व सरपंच, गगन कांबोज संधाला, किसान संघ के युवा प्रदेशाध्यक्ष विकास राणा कमालपुर।

जवाब : किसानों का एक-एक गन्ना खरीदा जाएगा। बाहरी गन्ना खरीदने की शिकायत मुझे लिखित में दें, इस पर कार्रवाई की जाएगी। जिस किसान का जितना बांड है, उसके मुताबिक पर्चियां दी जानी चाहिए। इस बारे मिल अधिकारियों से बात करेंगे।

सवाल : दामला के सरकारी स्कूल में कंप्यूटर लैब है, लेकिन अध्यापक नहीं है। मशरूफ अली, दामला।

जवाब : हालांकि यह एरिया मेरे विधानसभा क्षेत्र में नहीं है। बच्चों के भविष्य का मामला है। एक-दो दिन में चंडीगढ़ जाएंगे और इस बारे शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से बात करेंगे। समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

सवाल : त्यागी गार्डन में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। कचरे के ढेर लगे हैं, कई-कई दिन तक सफाई कर्मचारी नहीं आते। प्रवेश रानी, त्यागी गार्डन

जवाब : शुक्रवार सुबह से आपके एरिया में नियमित रूप से सफाई होगी। इस बारे निगम अधिकारियों से बात करेंगे। नगर निगम के पास टिप्पर की कमी है, जो जल्दी ही पूरी हो जाएगी।

सवाल : महावीर कॉलोनी में ठेकेदार ने गलियों व नालियों का काम अधर में छोड़ दिया है। बार-बार कहने के बावजूद काम शुरू नहीं हो रहा है। यशपाल, वंदना व गगनदीप, महावीर कॉलोनी।

सवाल : गलियों व नालियों के निर्माण का काम अधर में छोड़ना गलत है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। शहर का विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

सवाल : पीएचसी बूड़िया को सीएचसी का दर्जा दिए जाने का आश्वासन एक वर्ष पहले मिला था, लेकिन अभी तक इस पर काम नहीं हुआ है। वेद बूड़िया।

जवाब : इस बारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मेरी बात हुई थी। नियम पूरे न होने के कारण इसे सीएचसी का दर्जा नहीं दिया गया, लेकिन प्रयास जारी रहेगा। यदि नियमों में कोई छूट मिलती है तो यह काम करवा दिया जाएगा।

सवाल : शाम ढलने के बाद नेशनल हाइवे से गुजरना मुश्किल हो जाता है। हर रात जाम लगता है। गुलशन, चोपड़ा गार्डन, सिद्धार्थ गौरी, दीपिश कैंप।

जवाब : कैल से कलानौर तक बाईपास का निर्माण पूरा हो गया है। एक मई के बाद शहर की सड़कों पर जाम की समस्या नहीं रहेगी। इस बारे पुलिस को यातायात व्यवस्थित करने के आदेश दिए जाएंगे।

सवाल : आनंद पब्लिक स्कूल वाली गली में छुट्टी के समय जाम लगा रहता है। सुनील कुमार, प्रोफेसर कॉलोनी।

जवाब : स्कूल प्रबंधन समिति से इस बारे बात करेंगे। इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

सवाल : मेरी बहन वंदना का मकान कच्चा है। क्या कोई ऐसी योजना है जिसके तहत पक्का मकान मिल सके? कर्मजीत छछरौली।

जवाब : यदि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया है तो लाभ मिल सकता है। आवेदन में खामियों को दूर करने के लिए पांच मई तक का समय है।

सवाल : शहर में केबल की तार बिजली के पोल से गुजर रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। प्रभजोत ¨सह लक्की, जगाधरी।

जवाब : मेरे कार्यालय में लिखित शिकायत भिजवा दो। कार्रवाई होगी।

सवाल : टापू माजरी में मोबाइलों की रेंज नहीं है। छत पर चढ़कर बात करनी पड़ती है। नितिन टापू माजरी।

जवाब : टापू माजरी मेरा प्यारा गांव हैं। यहां स्कूल का दर्जा भी बढ़वा दिया गया और 35 लाख रुपये से अन्य विकास कार्य भी हुए हैं। रही बात मोबाइल की रेंज की, इस बारे संबंधित मोबाइल कंपनियों से ही संपर्क करना पड़ेगा।

सवाल : राजधानी कॉलोनी में गलियां व नालियां टूटी पड़ी हैं। विकास कार्य नहीं हो रहे। विपिन, राजधानी कॉलोनी।

जवाब : सरकार 42 कॉलोनियों को जल्दी ही वैध करने जा रही है। इनमें इस कॉलोनी का भी नाम है। भरपूर विकास कार्य करवाए जाएंगे।

सवाल : वार्ड नंबर-13 में मुख्य सड़क को बनवाने व पानी की जर्जर टंकी को तुड़वाने का आश्वासन दिया था, लेकिन दोनों काम अभी तक पें¨डग हैं। नवनीत शर्मा, पार्षद।

जवाब : आपके दोनों काम प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। इस बारे संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात की जाएगी।

सवाल : निजी स्कूल मनमानी फीस ले वसूल रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर एनुअल चार्ज भी लिया जा रहा है। शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। राजकुमार, संजीव कुमार व दीपक कुमार।

जवाब : जो स्कूल इस प्रकार की मनमानी कर रहे हैं, उनके खिलाफ लिखित में शिकायत दें। शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई हो सकती है।

सवाल : महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप के बोर्ड गिरे पड़े हैं। शिकायत करने के बावजूद इनको ठीक नहीं किया जा रहा है। कलानौर फीडर पर बिजली भी नियमित रूप से नहीं आ रही है। रामबीर ¨सह चौहान।

जवाब : बोर्ड ठीक करवाने के लिए नगर निगम अधिकारियों से बात की जाएगी। गेहूं का सीजन होने के कारण दिन के समय बिजली कट हैं।

सवाल : पुराना हमीदा में लाइब्रेरी चौक पर सार्वजनिक शौचालय टूटा पड़ा है। कई बार शिकायत की जा चुकी है।

जवाब : जल्दी ही शौचालय दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

सवाल : शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था व विकास की क्या योजना है?

जवाब : ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए कैल से कलानौर बाइपास चालू कर दिया गया है। सड़कों के निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। बिना भेदभाव के विकास करवाना ही हमारी प्राथमिकता है।

सवाल : छोटी लाइन पर सड़क टूटी पड़ी है। दुपहिया वाहन तक निकलने में दिक्कत आ रही है।

जवाब : मैं आज ही इस बारे निगम अधिकारियों से बात करूंगा। मेरा भी इस सड़क से आना-जाना होता है।

सवाल : नेशनल हाइवे पर गहरे गड्ढे हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं। नसीम खान, डायरेक्टर, रक्षक डिफेंस एकेडमी।

जवाब : नेशनल हाइवे पर गड्ढे भरने के आदेश पहले ही किए जा चुके हैं। जल्दी ही यह समस्या दूर हो जाएगी।

सवाल : कैल-कलानौर बाइपास पर अंडर पास न होने से हादसे हो रहे हैं। मास्टर जंगशेर ¨सह, लालछप्पर

जवाब : यह समस्या मेरे संज्ञान में है। जल्दी ही इसका हल निकलवाया जाएगा।

सवाल : रामपुरा ग्राउंड में टाइल वर्क अधर में पड़ा है। आपने ही यह काम शुरू करवाया था। अब ठेकेदार आनाकानी कर रहा है। राज कुमार, रामपुरा।

जवाब : कमिश्नर गिरीश अरोड़ा से बारे बात करेंगे। यदि ठेकेदार जानबूझकर काम लटका रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : वार्ड नंबर-19 में विद्यावंती स्कूल के पास नाला गंदगी से अटा पड़ा है। नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। अनुराधा राणा।

जवाब : नाले की नियमित सफाई के लिए आदेश दिए जाएंगे। भविष्य में यह समस्या नहीं आने दी जाएगी।

सवाल : अमादलपुर में फिरनी व नाले का निर्माण शुरू करवाया था, लेकिन ग्रांट न मिलने से काम अधर में है। एडवोकेट दिनेश चौहान।

जवाब : ग्रांट किस स्तर पर रुकी हुई है, इस बारे में अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। प्रयास रहेगा कि यह समस्या जल्दी दूर करवा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी