ओलिपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए हस्ताक्षर अभियान से जुड़े मेयर, खिलाड़ी व आमजन

जापान के टोक्यो में चल रहे ओलिपिक खेलों को लेकर जिला के लोगों में भी जोश है। इस जोश को बरकरार रखने के लिए दैनिक जागरण की तरफ से मंगलवार को तेजली खेल परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नगर निगम मेयर मदन चौहान ने हस्ताक्षर करके किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:27 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:27 AM (IST)
ओलिपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए हस्ताक्षर अभियान से जुड़े मेयर, खिलाड़ी व आमजन
ओलिपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए हस्ताक्षर अभियान से जुड़े मेयर, खिलाड़ी व आमजन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जापान के टोक्यो में चल रहे ओलिपिक खेलों को लेकर जिला के लोगों में भी जोश है। इस जोश को बरकरार रखने के लिए दैनिक जागरण की तरफ से मंगलवार को तेजली खेल परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नगर निगम मेयर मदन चौहान ने हस्ताक्षर करके किया। एलपीएस बोसार्ड प्राइवेट लिमिटेड रोहतक कार्यक्रम के सहयोगी रहे। इस अवसर पर विभिन्न खेलों के कोच, खिलाड़ियों व शहरवासियों ने फ्लेक्स पर अपने हस्ताक्षर किए।

मेयर मदन चौहान ने कहा कि टोक्यो ओलिपिक खेलों में इस बार भारतीय खिलाड़ियों का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। मीराबाई चानू व पीवी सिधू ने खेलों में स्वर्ण व कांस्य पदक जीता है। भारतीय हाकी खिलाड़ी भी खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जिस तरह का खेल महिला व पुरुषों की हाकी टीमों ने खेला है उससे यह तय है कि दोनों टीमें पदक जीत कर भारत का नाम विश्व में रोशन करेंगे। उन्होंने ओलिपिक खिलाड़ियों के लिए दैनिक जागरण द्वारा किए जा रहे अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ओलिपिक खेलों की शुरुआत के दिन दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ कर लाखों लोगों ने अपने घरों, दुकानों व कार्यालयों में तिरंगा लहराया था। यह अपनी तरह का अलग प्रयास है। क्योंकि अक्सर लोग 26 जनवरी व 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के दिन ही तिरंगा लहराते थे। परंतु पहली बार दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़कर लोगों ने ओलिपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अपने घरों पर तिरंगा लहराया। इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों से कहा कि वह खेल को खेल की भावना से ही खेलें। कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़े। क्योंकि आपके बीच में से ही कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए ओलिपिक खेलों में हिस्सा लेने जाएगा। हस्ताक्षर करने वालों में बच्चों, खिलाड़ियों व युवक-युवतियों में खासा उत्साह देखा गया।

chat bot
आपका साथी