रेस्टोरेंट में नकाबपोशों ने की तोड़फोड़, संचालक व भाई के साथ मारपीट

साढ़ौरा में दौसड़का चौक स्थित ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में दो दर्जन नकाबपोशों ने तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने रेस्टोरेंट के शीशे फ्रिज तोड़ दिए। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट संचालक व उसके ताऊ के लड़के के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों के पास दो पिस्टल भी थी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और केस दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:24 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:24 AM (IST)
रेस्टोरेंट में नकाबपोशों ने की तोड़फोड़, संचालक व भाई के साथ मारपीट
रेस्टोरेंट में नकाबपोशों ने की तोड़फोड़, संचालक व भाई के साथ मारपीट

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

साढ़ौरा में दौसड़का चौक स्थित ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में दो दर्जन नकाबपोशों ने तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने रेस्टोरेंट के शीशे, फ्रिज तोड़ दिए। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट संचालक व उसके ताऊ के लड़के के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों के पास दो पिस्टल भी थी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और केस दर्ज कर लिया।

गांव बूटगढ़ निवासी राहुल शर्मा ने थाना साढ़ौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका साढौरा के दोसड़का चौक के नजदीक बिलासपुर रोड पर ग्रीन वैली नाम से रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट में आयोजित एक समारोह में शगुन की पार्टी चल रही थी। पार्टी में 20-25 लोगों के अलावा वह और उसके ताऊ का लड़का मनदीप सिंह भी मौजूद थे। उसी दौरान दो दर्जन से अधिक लड़के बिना नंबर की बाइकों पर अंदर घुस आए। आरोपितों ने अपने चेहरों पर कपड़ा लपेटा हुआ था। उनके हाथों में लोहे की राड, दो लड़कों के हाथ में पिस्टल थी। जिन्होंने आते ही उसके रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने रेस्टोरेंट में लगे सारे शीशे व फ्रिज तोड़ दिए। जब उसने व मंदीप ने उन्हें रोकना चाहा तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जाते समय वह कमरे में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। आरोपित जाते हुए उन्हें धमकी देकर गए कि आज तो वह बच गए। यदि वह रेस्टोरेंट में दोबारा दिखे तो उन्हें जान से मार देंगे। इसकी शिकायत थाने में दी गई। थाना साढ़ौरा पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व आ‌र्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी