दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, पीड़िता का आरोप पति मांग रहा था कार

नव विवाहिता ने अपने मायके वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:22 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:22 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, पीड़िता का आरोप पति मांग रहा था कार
दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, पीड़िता का आरोप पति मांग रहा था कार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नव विवाहिता ने अपने मायके वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले कार के लिए रुपये मांग रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जगाधरी के जयरामपुर गांव निवासी रिकल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में जिला अंबाला के मानकपुर, छोटी रसूर गांव के राजीव कुमार से हुई थी। शादी में मायके वालों ने हर प्रकार का सामान दिया था। परंतु ससुराल पहुंचते ही उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों के मौजिज लोगों की पंचायत भी हुई परंतु हर बार पति, सास सलोचना, ससुर रोशन, जेठ कृष्ण उसे परेशान करने लगा। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले मायके वालों से 15 लाख रुपये मांग रहे थे ताकि वह नई कार खरीद सकें। उसने अपने माता-पिता को सारी बात से अवगत कराया। आरोप है कि सितंबर 2020 में मारपीट कर ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके पहुंच कर उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजीव कुमार, रोशन, सलोचना व कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। युवती से किया अभद्र व्यवहार

गुलाब नगर एरिया में पड़ोस में रहने वाले राजेश डेहरिया ने युवती के घर में घुस कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर के समय राजेश उनके घर पर आया था। आते ही वह उन्हें गालियां देने लगा और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद वह वहां से भाग गया। उसने सारी बात से परिजनों को अवगत कराया। जिन्होंने थाने में शिकायत दी।

chat bot
आपका साथी