करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार गुलजार, महिलाओं को भा रही आर्टिफिशियल ज्वेलरी

करवाचौथ पर्व को लेकर बाजार गुलजार हैं। सुहागिनें उत्साह के साथ खरीददारी कर रही हैं। बाजारों में इन दिनों खूब चहल-पहल देखी जा रही है। ज्यादा भीड़ आर्टिफिशियल ज्वेलरी कपड़ा व गिफ्ट शाप पर देखी जा रही है। दुकानदारों के मुताबिक गत वर्ष की बजाय इस बार कारोबार अच्छा रहने के संकेत हैं। क्योंकि गत वर्ष कोरोना के कारण मंदी झेलनी पड़ी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:04 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:04 AM (IST)
करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार गुलजार, महिलाओं को भा रही आर्टिफिशियल ज्वेलरी
करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार गुलजार, महिलाओं को भा रही आर्टिफिशियल ज्वेलरी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : करवाचौथ पर्व को लेकर बाजार गुलजार हैं। सुहागिनें उत्साह के साथ खरीददारी कर रही हैं। बाजारों में इन दिनों खूब चहल-पहल देखी जा रही है। ज्यादा भीड़ आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कपड़ा व गिफ्ट शाप पर देखी जा रही है। दुकानदारों के मुताबिक गत वर्ष की बजाय इस बार कारोबार अच्छा रहने के संकेत हैं। क्योंकि गत वर्ष कोरोना के कारण मंदी झेलनी पड़ी थी। महिलाओं को आर्टिफिशियल इयर रिग व गले के सेट खूब भा रहे हैं। इयर रिग व गले की सेट की अधिक डिमांड :

जगाधरी रोड स्थित दुकानदार विशाल ने बताया कि सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। अधिकांश महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी को अधिक तरजीह दे रही हैं। उनके पास 250 से लेकर 1500 रुपये तक की कीमत के आर्टिफिशियल रिग व 250 रुपये से लेकर 700 रुपये तक गले की सेट उपलब्ध हैं। इनको महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। इसके अलावा चूड़ी-कंगन की खरीददारी खूब की जा रही है।

कुंदन के कंगन महिलाओं को खूब भा रहे हैं। विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं। इनके डिजाइन भी सुंदर हैं। जो भी इनको देखती है खरीदकर ले जाती है। स्टोर में आई संगीता ने बताया कि वह लेने तो चूड़ियां आई थी। इन कंगन को देखने के बाद उनका मन बदल गया। कीमत भी अधिक नहीं है। लहंगे भी कर रहे आकर्षित

करवाचौथ पर लहंगे भी विवाहिताओं को आकर्षित कर रही है। इनकी शुरूआती कीमत पांच हजार रुपये है। पांच लाख रुपये की रेंज तक उपलब्ध है। जो महिलाएं इतने पैसे नहीं खर्च सकती। उनको ये लहंगे किराए पर मिल सकते हैं। किराया भी 10 हजार तक का लिया जा रहा है। बाजार में आई महिला रमन व नेहा ने बताया कि इस बार उनका पहला व्रत है। इस मौके पर वह मन भरकर खरीददारी करेगी। कपड़ों के साथ-साथ वह ज्वेलरी भी खरीद रही है।

chat bot
आपका साथी