लव जिहाद : दसवीं की छात्रा को पहले प्रेम में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यहां के थाना फर्कपुर क्षेत्र में लवजिहाद का मामला सामने आया ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 02:14 AM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 02:14 AM (IST)
लव जिहाद : दसवीं की छात्रा को पहले प्रेम में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म
लव जिहाद : दसवीं की छात्रा को पहले प्रेम में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

यहां के थाना फर्कपुर क्षेत्र में लवजिहाद का मामला सामने आया है। युवक ने पहले दसवीं कक्षा की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। फिर अपने दो दोस्तों के साथ झांसा देकर उसे साथ ले गया। दुष्कर्म के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर एक पर दुष्कर्म और अपहरण, दो पर अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

छात्रा की मां ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती है। रात के समय सभी घर पर सोए हुए थे। जब वह सुबह करीब चार बजे उठी, तो छोटी लड़की बिस्तर पर नहीं थी। पति का मोबाइल बेटी के पास रहता था। ये फोन बंद था। फोन ऑन करके देखा, तो फोन में चार बार एक ही नंबर से कॉल आई हुई थी। जब उस नंबर पर दोबारा कॉल की गई, तो फोन उठाने वाले लड़के ने बताया कि उनकी लड़की रुलाखेड़ी से थोड़ा पहले ही बाइक से उतर गई थी। इस पर उनका बेटा, देवर व पति रुलाखेड़ी पहुंचे, जहां उन्हें लड़की बरामद हुई।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब वह घर से बाहर आई तो उसे बहकाकर कार में बैठा लिया। एक उसका मुस्लिम जानकार व दो अन्य युवक थे। कैल के पास उसके साथ तीन बार रेप किया। फिर उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। मौका पाकर उसने बाइक से छलांग लगा दी। इसके बाद वह किसी तरह से रुलाखेड़ी में पहुंची।

थाना फर्कपुर के प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि छात्रा से रेप की शिकायत मिली थी। इस पर पोक्सो व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोपहर बाद तक तीनों आरोपितों को भी पकड़ लिया गया था। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी