शाम की शिफ्ट कर घर लौट रहे इस्जेक कर्मचारी पर तीन बदमाशों ने किया हमला

थाना बूड़िया क्षेत्र के दयालगढ़ गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर ईंटों से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित उसकी जेब से 1500 रुपये निकाल कर फरार हो गए। हमले से युवक के सिर व बाजू पर चोट लगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:31 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:31 AM (IST)
शाम की शिफ्ट कर घर लौट रहे इस्जेक कर्मचारी पर तीन बदमाशों ने किया हमला
शाम की शिफ्ट कर घर लौट रहे इस्जेक कर्मचारी पर तीन बदमाशों ने किया हमला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : थाना बूड़िया क्षेत्र के दयालगढ़ गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर ईंटों से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित उसकी जेब से 1500 रुपये निकाल कर फरार हो गए। हमले से युवक के सिर व बाजू पर चोट लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में दयालगढ़ निवासी सुमित ने बताया कि वह इस्जेक कंपनी में काम करता है। शाम की शिफ्ट में काम खत्म करके वह रात करीब ढाई बजे बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह बूड़िया में गुरुद्वारा के नजदीक पहुंचा तो एक बाइक पर तीन युवकों ने उसका पीछा किया। पीछा करते हुए वह उसके गांव दयालगढ़ में पहुंच गए। उसके घर से कुछ दूरी पहले ही आरोपितों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। तभी उनमें से एक आरोपित ने उसके सिर में ईंट मारी। जबकि दूसरे ने अपने हाथ में पहना हुआ कड़ा उसके सिर में मारा। उसके सिर से खून बहने लगा। जब वह दोबारा ईंट मारने लगे तो उसने अपना हाथ आगे कर लिया। जिससे उसकी बाजू पर चोट लग गई। चोट लगने से वह बेहोश हो गया। आरोपित उसकी जेब से 1500 रुपये निकाल कर फरार हो गए। मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने ही उसके घर पर सूचना दी जो उसे सिविल अस्तपाल लेकर गए। डाक्टरों ने उसके सिर में टांके लगाए व उपचार किया। सुमित का कहना है कि हमलावरों ने एक युवक उनके दयालगढ़ गांव का गुरमीत व दूसरा गांव मेहर माजरा का बलराम है। तीसरे आरोपित को वह पहचान नहीं सका। इसकी शिकायत थाने में दी।

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर चरणजीत का कहना है कि गुरमीत व बलराम समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी