शराब के अधिक सेवन से ही हुई इस्जैक कर्मी की मौत

शुगर मिल कालोनी में क्वार्टर में मृत मिले 53 वर्षीय श्रीनिवास के स्वजन सोमवार यहां पहुंच गए। स्वजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक के बेटे मिटू ने भी माना कि पिता शराब के आदी थे। वह बहुत अधिक शराब का सेवन करते थे। हमीदा चौकी इंचार्ज सतपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक के स्वजनों ने यहीं पर उनका संस्कार कराया। किसी पर उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 07:31 AM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 07:31 AM (IST)
शराब के अधिक सेवन से ही हुई इस्जैक कर्मी की मौत
शराब के अधिक सेवन से ही हुई इस्जैक कर्मी की मौत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

शुगर मिल कालोनी में क्वार्टर में मृत मिले 53 वर्षीय श्रीनिवास के स्वजन सोमवार यहां पहुंच गए। स्वजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक के बेटे मिटू ने भी माना कि पिता शराब के आदी थे। वह बहुत अधिक शराब का सेवन करते थे। हमीदा चौकी इंचार्ज सतपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक के स्वजनों ने यहीं पर उनका संस्कार कराया। किसी पर उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है।

मूल रूप से बिहार के जिला सीवान के गांव सुल्तानपुर निवासी श्रीनिवास यहां इस्जेक फैक्ट्री में वेल्डर के पद पर थे। करीब आठ- नौ माह से वह क्वार्टर पर अकेला रह रहा था। उसके बच्चे गांव में गए हुए थे। लालद्वारा कालोनी निवासी श्रीराम भी मृतक के गांव के हैं। वह लंबे समय से यहां रह रहे हैं। श्रीराम ने बताया कि श्रीनिवास बेहद ही शरीफ थे। उन्हें अधिक शराब पीने की लत थी। इसी वजह से वह किसी से अधिक संपर्क नहीं रखते थे। पड़ोसियों ने भी उन्हें कभी किसी के साथ कोई विवाद करते नहीं देखा था। मृतक श्रीनिवास के पास पांच बच्चे हैं। इनमें से तीन बेटियों की वह शादी कर चुके हैं। छोटा बेटा पढ़ाई कर रहा है, जबकि बड़े बेटे मिटू ने हाल ही में पढ़ाई पूरी की है। वह यमुनानगर में ही पढ़ता था। चार साल बाद उनकी रिटायरमेंट होनी थी।

दो दिन पुराना लग रहा था शव :

श्रीराम ने बताया कि जब उन्हें श्रीनिवास की मौत का पता लगा, तो वह भी मौके पर पहुंचे थे। कमरे से बदबू उठ रही थी। जिससे यही अंदेशा लग रहा था कि दो दिन पहले ही उनकी मौत हो गई होगी। वह शुगर के भी मरीज थे। फ्रिज में भी बदबू उठ रही थी।

chat bot
आपका साथी