पहाड़ों में बरसात होने से सूखी पश्चिमी यमुना नहर में सिचाई विभाग ने छोड़ा पानी

महीनों से एक-एक बूंद को तरस रही सूखी पड़ी पश्चिमी यमुना नहर में सिचाई विभाग की ओर से शुक्रवार रात 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद पानी की अधिकता के कारण पश्चिमी यमुना नहर में पानी छोड़ा गया है। जिसे शनिवार को फिर से बंद कर दिया जाएंगा। हालांकि पानी आने से क्षेत्र के किसानों को जलस्तर बढ़ने की उम्मीद जगी थी। लेकिन फिलहाल विभाग अभी इसमें नियमित तौर पर पानी नहीं छोड़ा जाएगा। विभाग की ओर से नहर के किनारों का पक्का करने का कार्य किया जा रहा था। जिस कारण नहर में पानी की सप्लाई को रोका गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:47 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:47 AM (IST)
पहाड़ों में बरसात होने से सूखी पश्चिमी यमुना नहर में सिचाई विभाग ने छोड़ा पानी
पहाड़ों में बरसात होने से सूखी पश्चिमी यमुना नहर में सिचाई विभाग ने छोड़ा पानी

संवाद सहयोगी, रादौर: महीनों से एक-एक बूंद को तरस रही सूखी पड़ी पश्चिमी यमुना नहर में सिचाई विभाग की ओर से शुक्रवार रात 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद पानी की अधिकता के कारण पश्चिमी यमुना नहर में पानी छोड़ा गया है। जिसे शनिवार को फिर से बंद कर दिया जाएंगा। हालांकि पानी आने से क्षेत्र के किसानों को जलस्तर बढ़ने की उम्मीद जगी थी। लेकिन फिलहाल विभाग अभी इसमें नियमित तौर पर पानी नहीं छोड़ा जाएगा। विभाग की ओर से नहर के किनारों का पक्का करने का कार्य किया जा रहा था। जिस कारण नहर में पानी की सप्लाई को रोका गया था। करोड़ों रुपये की लागत से किनारे हुए पक्के :

पश्चिमी यमुना नहर के किनारों का पक्का करने का कार्य सिचाई विभाग की ओर से किया गया है। जिस पर करोड़ों रुपये की राशि विभाग की ओर से खर्च की गई है। नहर में पानी की क्षमता बढ़ाने के साथ साथ किनारों से होने वाले रिसाव को रोकने के लिए विभाग ने किनारों का पक्का करने का कार्य करवाया है। दिल्ली पहुंचता है नहर का पानी:

नहर का पानी दिल्ली व साथ लगते क्षेत्रों में जाता है। विभाग की ओर से कई महीनों से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। जिससे उन क्षेत्रों के लोगों को पानी की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है साथ ही किसानों के खेतों में भी पानी का स्तर काफी कम हो चुका है। नहर में पानी आने के बाद आसपास के किसानों को इसका लाभ मिलता है। जिससे क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर में भी बढ़ोतरी होती है। बरसात होने पर छोड़ा पानी : रूबन गर्ग

सिचाई विभाग के एसडीओ रूबन गर्ग ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण नहर में पानी छोड़ा गया था। यमुना नदी में पानी छोड़ने से वहां पानी व्यर्थ हो जाता। लेकिन पश्चिमी यमुना नहर से पानी दिल्ली क्षेत्र के लोगों तक पहुंच जाता है, जो उनके काम आएगा। इसलिए पानी अधिक आने पर नहर में पानी छोड़ा जाता है। शनिवार रात ही पानी की सप्लाई को फिलहाल बंद कर दिया जाएगा। दोबारा पानी अधिक होने के बाद ही पानी की सप्लाई शुरू कर जाएगी।

chat bot
आपका साथी