दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ी संस्थाएं, जरूरतमंदों को बांटेंगे मास्क

जागरण संवाददाता यमुनानगर कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आए दिन संक्रि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 09:05 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 09:05 AM (IST)
दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ी संस्थाएं, जरूरतमंदों को बांटेंगे मास्क
दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ी संस्थाएं, जरूरतमंदों को बांटेंगे मास्क

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आए दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीमारी पर रोक लगे इसके लिए सामाजिक संस्थाएं, एसोसिएशन जिम्मेदारी समझते हुए आगे आई हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में मास्क बांटने का निर्णय लिया है ताकि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर न निकले। इसके लिए संस्थाएं दैनिक जागरण के साथ मिलकर अभियान चलाएंगी। बता दे कि जिले में 695 सक्रिय कोरोना के केस है। अभी तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। जागरूकता से ही बीमारी पर काबू किया जा सकता है। फोटो : 30 हम साथ हैं इस मुहिम में: महेंद्र मित्तल हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल का कहना है कि दैनिक जागरण का यह अच्छा प्रयास है। सभी के प्रयास से ही सकारात्मक रिजल्ट आएंगे। व्यापार मंडल लोगों को कोरोना से बचाव के लिए न केवल जागरूक करेगा बल्कि उन्हें मास्क भी बांटेगा। सभी लोगों को इस कार्य के लिए आगे आना चाहिए। फोटो : 34 बिना मास्क के नहीं देंगे सामान : प्रेम सागर मीरा बाजार के प्रधान प्रेम सागर का कहना है कि बाजार में जो भी व्यक्ति बिना मास्क के आएगा उसे कोई भी दुकानदार सामान नहीं देगा। इस बारे में सभी दुकानदारों को कह दिया है। जागरूकता के लिए मीरा बाजार एसोसिएशन की ओर से अभियान भी चलाया जाएगा। फोटो : 29 लोगों को जागरूकता दिखानी होगी : चिराग पर्यावरण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष चिराग सिघल का कहना है कि कोरोना वायरस बीमारी को लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। इसलिए भीड़ में बिना मास्क के लोग देखे जा रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इसलिए फाउंडेशन की तरफ से लोगों को मास्क बांटे जाएंगे। फोटो : 37 मास्क का आर्डर दिया है : सुरेंद्र मोहन जागृति फाउंडेशन के प्रधान सुरेंद्र मोहन का कहना है कि जागरण ने पहले भी जो अभियान चलाया था उसे काफी सराहा गया था। लोगों को मास्क बांटना भी सराहनीय है। इस अभियान से जुड़ने के लिए संस्था के नाम वाले मास्क छपवाने के लिए आर्डर दे दिया है। फोटो : 33 घर-घर दिए जाएंगे मास्क : कपिल कांबोज

सेक्टर-18 एसोसिएशन के प्रधान कपिल कांबोज का कहना है कि हर घर में मास्क दिए जाएंगे ताकि कोई भी सदस्य बिना मास्क के बाहर न निकले। सेक्टर में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। यह संक्रमण आगे न फैले इसलिए सभी को मास्क पहनना जरूरी किया जाएगा। फोटो : 36 चौराहों पर बांटेंगे मास्क : अंकुर जैन लायंस क्लब रिवर बैंक के पदाधिकारी अंकुर जैन ने बताया कि यदि सभी लोग मिलकर कोरोना का मुकाबला करेंगे तो निश्चित रूप से यह बीमारी जड़ से खत्म हो जाएगी। हर आदमी मास्क लगाए यह बहुत जरूरी है। अपनी कालोनी व शहर के प्रमुख चौक पर जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए जाएंगे। फोटो : 31 नियमों की पालना जरूरी : सुशील आर्य ओम सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुशील आर्य का कहना है कि जागरूकता व कोविड-19 के नियमों की पालना से ही हम कोरोना पर विजय पा सकते हैं। इसलिए सबको इस बीमारी का मुकाबला करना होगा। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के बाहर न निकले इसलिए संस्था मास्क बांटेगी। फोटो : 35 अभियान जारी रहेगा : भारत भूषण भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल का कहना है पार्टी की तरफ से पहले भी लॉकडाउन में मास्क बांटे गए थे। अब दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ते हुए भी लोगों में मास्क व सैनिटाइजर बांटे जाएंगे। क्योंकि कोरेाना बीमारी पर अंकुश लगाना जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब सभी मिलकर प्रयास करेंगे। फोटो : 32 जागरूक भी करेंगे : बलदेव समाजसेवी बलदेव पंवार का कहना है कि लक्कड़ मंडी में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के मिला तो उसे न केवल मास्क दिया जाएगा बल्कि इस बीमारी से होने वाले खतरों से भी अवगत कराया जाएगा। साथ ही आढ़तियों से भी बात करेंगे कि वे किसी को भी बिना मास्क के न आने दें। सभी को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए।

chat bot
आपका साथी