निगम कार्यालय में नहीं बैठने की जगह, बाइकों पर बैठक कर तस्दीक कर रहे पार्षद

पार्षद पार्किंग में बाइकों व दीवार पर बैठकर विभिन्न तरह के फार्म तस्दीक कर रहे हैं। कुछ पार्षदों ने इस समस्या के चलते निगम कार्यालय में आना ही बंद कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 05:17 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 05:17 AM (IST)
निगम कार्यालय में नहीं बैठने की जगह, बाइकों पर बैठक कर तस्दीक कर रहे पार्षद
निगम कार्यालय में नहीं बैठने की जगह, बाइकों पर बैठक कर तस्दीक कर रहे पार्षद

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

एमसी रूम को बैठक हाल में तब्दील करने के बाद पार्षदों की परेशानी बढ़ गई। नगर निगम कार्यालय में बैठने तक की जगह नहीं है। पार्षद पार्किंग में बाइकों और दीवार पर बैठकर विभिन्न तरह के फार्म तस्दीक कर रहे हैं। कुछ पार्षदों ने इसी कारण निगम कार्यालय में आना ही बंद कर दिया। जल्दी ही पार्षद इस बारे में नगर निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह मिलेंगे। यह योजना भी अधर में

हाउस की पहली बैठक में पार्षदों के बैठने के लिए बैठने के लिए बांस या सरकंडों से कार्यालय तैयार करने का प्रस्ताव आया था। इसपर सहमति भी बन गई, लेकिन आज तक इस प्रस्ताव में अमल नहीं हुआ है। इसके अलावा सभी पार्षदों को लैपटॉप दिए जाने का भी प्रस्ताव पास हुआ। पार्षदों का कहना है कि बैठने के लिए अब न तो यमुनानगर और न ही जगाधरी में कोई व्यवस्था है। पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार

वार्ड-8 से पार्षद विनोद मरवाह का कहना है कि निगम कार्यालय में पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। बैठक हॉल तैयार करना अच्छी बात है, लेकिन पार्षदों की अनदेखी भी तो नहीं की जानी चाहिए। खुद बैठने की जगह नहीं दूसरों को कहां बैठाएं

वार्ड-22 से पार्षद सविता कांबोज का कहना है कि उनको जनता से जुड़े कार्यों के लिए निगम कार्यालय जाना पड़ता है। कई तरह के फार्म तस्दीक करने पड़ते हैं। खुद के बैठने की जगह नहीं तो आने वालों को बैठने के लिए कैसे कहें। कई बार तो किसी न किसी अधिकारी के रूम में बैठकर काम करना पड़ता है।

एमसी रूम की व्यवस्था अलग हो

वार्ड-20 से पार्षद रेखा राणा का कहना है कि कार्यालय में एमसी रूम की व्यवस्था अलग से होनी चाहिए। ताकि यहां बैठकर पार्षद अपना काम कर सकें। यदि पार्षदों के बैठने के लिए स्थान निर्धारित होगा तो जनता को भी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सीधे उनके पास काम करा सकते हैं। पार्षदों के साथ विभिन्न कार्यो के लिए आए लोग परेशान हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी