10 लाख की बजाय डेढ़ लाख क्यूसेक पानी में ही बिखरे बैराज पर लगाए ब्लाक

हथनी कुंड बैराज पर सिचाई विभाग द्वारा करीब 10 करोड़ की लागत से कराया गया कार्य मात्र डेढ़ लाख क्यूखेक पानी में ही बह गए। डाउन स्ट्रीम में लगाए गए कंक्रीट के ब्लाक पानी से बिखर गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:24 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:24 AM (IST)
10 लाख की बजाय डेढ़ लाख क्यूसेक पानी में ही बिखरे बैराज पर लगाए ब्लाक
10 लाख की बजाय डेढ़ लाख क्यूसेक पानी में ही बिखरे बैराज पर लगाए ब्लाक

संवाद सहयोगी, प्रतापनगर : हथनी कुंड बैराज पर सिचाई विभाग द्वारा करीब 10 करोड़ की लागत से कराया गया कार्य मात्र डेढ़ लाख क्यूखेक पानी में ही बह गए। डाउन स्ट्रीम में लगाए गए कंक्रीट के ब्लाक पानी से बिखर गए। पहाड़ों से आए तेज पानी की स्पीड को कम करने के लिए सिचाई विभाग ने आठ करोड़ रुपये से सीसी ब्लाक लगाए हैं। पानी के तेज बहाव में भारी-भरकम ब्लाक नीचे से खोखले होकर जमीन में धंस गए। उधर, विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि डाउन स्ट्रीम में लगाए गए ब्लाक अपना काम ठीक से कर रहे हैं। पानी की स्पीड कम करने के लिए लगाए गए ब्लाक अब अपने स्थान पर ठीक से जम गए हैं।

हथनी कुंड बैराज के डाउनस्ट्रीम में 10 लाख क्यूसेक पानी की तेज गति को कम करने के लिए लगाए गए ब्लाक डेढ़ लाख क्यूसेक पानी को भी नहीं सह सके। पानी की स्पीड को कम करने के लिए बैराज की डाउन स्ट्रीम में हर साल सीसी ब्लाक लगाए जाते हैं। 28 जुलाई को यमुना नदी में इस मानसून सीजन का अधिकतम एक लाख 59 हजार 757 क्यूसेक पानी आया था। ब्लाक के नीचे की जगह मजबूत न होने के कारण नीचे धंस गए। उक्त सीसी ब्लाक 10 लाख क्यूसेक बाढ़ की मार को झेलने के लिए लगाए जाते हैं।

ताजेवाला जल सेवाएं मंडल के एसडीओ धर्मपाल ने बताया कि सीसी ब्लाक बाढ़ के पानी की गति को कम करने के लिए लगाए जाते हैं। सीसी ब्लाक अब पूरी तरह अपने स्थान पर फिक्स हो गए हैं। सीसी ब्लाक बाढ़ के पानी में बहने की बजाय अपने स्थान पर मजबूती से जम गए हैं।

chat bot
आपका साथी