जनता के हक की आवाज सड़क पर उठाएगी इनेलो : सतबीर सैनी

इनेलो कार्यालय में रविवार का मीटिग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्वनी दत्ता ने की। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर सतबीर सैनी रहे। मीटिग के बाद प्रेसवार्ता भी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:19 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:19 AM (IST)
जनता के हक की आवाज सड़क पर उठाएगी इनेलो : सतबीर सैनी
जनता के हक की आवाज सड़क पर उठाएगी इनेलो : सतबीर सैनी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : इनेलो कार्यालय में रविवार का मीटिग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्वनी दत्ता ने की। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर सतबीर सैनी रहे। मीटिग के बाद प्रेसवार्ता भी हुई।

डा. सतबीर सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार बढ़ती जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। जीडीपी में ग्रोथ नहीं हो रही। बेरोजगारों को रोजगार देने की बजाय उन्हें पकोड़े तलने की नसीहत दी जा रही है। कालाधन वापस लाने के नाम पर नोटबंदी की गई। इससे काला धन तो वापस नहीं आया उल्टा लोगों को अपना पैसा बैंक से निकालने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ा। इतना ही नहीं लोगों पर लाठियां बरसाई गई। जो किसान दिनरात खेतों में काम करता है। फिर भी उसे अपनी फसल का वाजिब रेट नहीं मिलता। एक छोटा किसान सालभर इतना नहीं कमा पाता कि उसके परिवार को हर प्रकार की सुविधा मिल सके। सरकार किसानों की आय तो क्या बढ़ाती उल्टा तीन ऐसे कृषि कानून बना दिए जो किसी भी सूरत में किसानों के लिए फायदेमंद नहीं है। इन कानूनों के विरोध में किसान आठ माह से सड़कों पर बैठा है। गर्मी, सर्दी व बरसात में किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। परंतु सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार व किसानों के बीच 11 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन इसका नतीजा क्या निकला। किसान पहले की तरह सड़कों पर बैठा है। सरकार कानून तो वापस क्या लेगी उल्टा किसानों की राह में लोहे की कील, कांटेदार तार लगा रही है। इसलिए सरकार को तुरंत प्रभाव से तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए।

सतबीर सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जजपा-भाजपा गठबंधन की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। इनेलो जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को जानेगी। इसके बाद लोगों की आवाज को उठाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। संवाद सहयोगी, रादौर: क्षेत्रीय आर्य सभा की बैठक ओम विद्या मंदिर शादीपुर में संरक्षक इंद्रजीत देव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्रीय आर्य सभा के अधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें इंद्रजीत देव व आर्य मुनि को आर्य सभा का संरक्षक नियुक्त किया गया। जबकि जयदेव आर्य लाडवा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं जयदेव को महामंत्री, साहिल आर्य को मंत्री नियुक्त किया गया। अध्यक्ष जयदेव लाडवा व साहिल आर्य ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। आर्य समाज के प्रचार प्रसार के लिए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा और आर्य समाज की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

chat bot
आपका साथी