महिलाओं को दी वंदना योजना की जानकारी

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई। इस दौरान महिलाओं को योजना से जुड़ी जानकारी दी गई। सीडीपीओ रेणू शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:50 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:50 AM (IST)
महिलाओं को दी वंदना योजना की जानकारी
महिलाओं को दी वंदना योजना की जानकारी

संवाद सहयोगी, रादौर : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई। इस दौरान महिलाओं को योजना से जुड़ी जानकारी दी गई। सीडीपीओ रेणू शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने महिलाओं को बताया कि प्रथम गर्भधारण करने वाली महिला को विभाग की ओर से पांच हजार की राशि प्रदान की जाती है। एक हजार रुपये एडब्ल्यूसी में दर्ज करने के दौरान, दो हजार महिला का टीकाकरण व संपूर्ण स्वास्थ्य जांच करने के बाद, डिलीवरी के उपरांत बच्चे के संपूर्ण टीकाकरण के उपरांत दो हजार रुपये की राशि दी जाती है। उन्होंने महिलाओं को खानपान संबंधी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी