बढ़ रहा कोरोना का खतरा, पुलिस ने शुरू किया मास्क के चालान काटने का अभियान

कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए ही अब पुलिस बिना मास्क वालों के चालान कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:20 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:20 AM (IST)
बढ़ रहा कोरोना का खतरा, पुलिस ने शुरू किया मास्क के चालान काटने का अभियान
बढ़ रहा कोरोना का खतरा, पुलिस ने शुरू किया मास्क के चालान काटने का अभियान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए ही अब पुलिस की ओर से मास्क लगाने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। बुधवार को जिले में पुलिस ने मास्क न लगाने वाले 90 लोगों के चालान काटे। इनसे 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं बुधवार को कोरोना के 13 नए केस मिले हैं। जबकि मात्र एक ही मरीज ठीक हुआ।

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में कुल 7087 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 6868 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 63 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 46 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। इसलिए लोग नियमों का पालन करें। पुलिस कर रही कार्रवाई

एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि महामारी से केवल जागरूकता ही बचा सकती है। इसलिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। यदि कोई नियमों का पालन नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 16 मार्च तक मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ही बुधवार को 90 लोगों के चालान किए गए। 91 बुजुर्गों को लगा बचाव का टीका

कोरोना से बचाव के लिए टीका भी लगाया जा रहा है। अब तीसरे चरण का भी टीकाकरण शुरू हो गया है। बुधवार को 91 बुजुर्गों का टीकाकरण हुआ। इनमें संतोष अस्पताल में 20, शर्मा अस्पताल में 20, कैपिटल अस्पताल में 31 और गुलाटी अस्पताल में 20 बुजुर्गों को टीका लगा। वहीं अब तक पहले व दूसरे चरण के नौ हजार 644 कर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है।

chat bot
आपका साथी