सिविल सर्विसिज की चाह में बढ़ा कला संकाय की ओर रूझान

सिविल सर्वसिज की ओर बढ़ते रूझान की वजह से कला संकाय विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी हुई है। यही वजह है कि हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अब तक सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन भी कला संकाय में हुआ है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि वाणिज्य व विज्ञान संकाय से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी भी कला संकाय का चयन कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 07:07 AM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 07:07 AM (IST)
सिविल सर्विसिज की चाह में बढ़ा कला संकाय की ओर रूझान
सिविल सर्विसिज की चाह में बढ़ा कला संकाय की ओर रूझान

शैलजा त्यागी, जगाधरी :सिविल सर्वसिज की ओर बढ़ते रूझान की वजह से कला संकाय विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी हुई है। यही वजह है कि हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अब तक सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन भी कला संकाय में हुआ है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि वाणिज्य व विज्ञान संकाय से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी भी कला संकाय का चयन कर रहे हैं।

कोरोना काल ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की उम्मीदें को पंख लगा दिए हैं। नंबर अच्छे आने की वजह से उनकी जिज्ञासाएं पहले से ज्यादा बढ़ गई है। विद्यार्थियों का रूझान स्नातक कर प्रतियोगिक परीक्षाओं की ओर है।

शिक्षाविद एवं एमएलएन कालेज प्रिसिपल डा. राहुल खन्ना का कहना है कि विद्यार्थी इस बात से भलीभांति परिचित है कि कोरोना काल में यदि वे विज्ञान व वाणिज्य संकाय से पढ़ाई करेंगे, तो आनलाइन पढ़ाई में उन्हें प्रायोगिक ज्ञान सही प्रकार से नहीं मिल पाएगा। इन दोनों संकाय से पढ़ाई करने में उन्हें ज्यादा समय देने की जरूरत पडे़गी। यदि वह उतनी ही मेहनत कला संकाय के विषय लेकर करते हैं, तो किसी न किसी प्रतियोगिक परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकते हैं। वहीं विज्ञान व वाणिज्य में ट्यूशन इत्यादि की जरूरत पड़ती है। जबकि कला संकाय में सेल्फ स्टडी कर अच्छे अंक अर्जित किए जा सकते हैं।

किस संकाय में कितने विद्यार्थियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन:

संकाय रजिस्ट्रेशन की संख्या

कला संकाय 226988

वाणिज्य संकाय 46244

विज्ञान संकाय नान मेडिकल 40470

बीसीए 15554

बीएससी मेडिकल 12458

बीबीए 8667

बी-काम आनर्स 7138

बीए आनर्स अंग्रेजी 2996

बीएससी आनर्स मैथ 2778

बीए आनर्स जियोग्राफी 1286

नोट: उच्चतर शिक्षा विभाग के पार्टल पर शाम सात बजे तक का डाटा

chat bot
आपका साथी