लव मैरिज करने वाली महिला को मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाला

लव मैरिज करने वाली महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:22 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:22 AM (IST)
लव मैरिज करने वाली महिला को मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाला
लव मैरिज करने वाली महिला को मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लव मैरिज करने वाली महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने ससुराल वालों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के मनाली के पंनगा राइसन्न निवासी चंदन नेगी से प्यार करती थी। उसने परिजनों की मर्जी के खिलाफ चंदन से सितंबर 2017 को लव मैरिज की थी। परंतु बाद में उसके मायके वाले भी उनकी शादी को लेकर सहमत हो गए थे। इसलिए नवंबर में उसकी शादी चंदन से की थी। शादी में परिजनों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था। परंतु ससुराल में सास जयदई, ससुर रणबीर सिंह नेगी व दादी सास ने चंदन को उसके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की जाने लगी। वह उससे दहेज की मांग करने लगे। परंतु मायके वाले उनकी मांगों को पूरा करने में असमर्थ थे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।

परंतु ससुराल में उसे भूखा रखा जाने लगा और बीमारी में दवाई भी नहीं दिलाते थे। 2018 में उसने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका बेटा उससे छीन लिया। तब उसने थाने में शिकायत दी। बातचीत के बाद ससुराल वालों ने बेटा उसे लौटा दिया और उसे भी अपने साथ घर ले गए। परंतु कुछ दिन के बाद फिर से उसके साथ मारपीट करने लगे और दहेज में बाइक की मांग करने लगे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसे बेटे सहित घर से निकाल दिया। वह बेटे को लेकर किसी तरह मायके आई और तभी से उनके साथ रह रही है। उसने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।

जांच अधिकारी एएसआइ अनिल कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी