दो एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

छछरौली में दो एकड़ पर बनी अवैध कॉलोनी को जिला नगर योजनाकार की टीम ने जेसीबी से तुड़वा दिया। कॉलोनी में निर्माण करने के लिए नौ प्लाटों में ईंटों से मियाद भरी हुई थी। जिन्हें उखाड़ दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 08:20 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 08:20 AM (IST)
दो एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा
दो एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : छछरौली में दो एकड़ पर बनी अवैध कॉलोनी को जिला नगर योजनाकार की टीम ने जेसीबी से तुड़वा दिया। कॉलोनी में निर्माण करने के लिए नौ प्लाटों में ईंटों से मियाद भरी हुई थी। जिन्हें उखाड़ दिया गया। अवैध निर्माण करने वालों ने इस कार्रवाई का थोड़ा बहुत विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के नजदीक नहीं जाने दिया।

जिला नगर योजनाकार अमित मधोलिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि छछरौली में दो एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई है। इस कॉलोनी में कुछ लोगों ने निर्माण के लिए मियाद भी भर रखी है। जिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने कॉलोनी में हुए निर्माण को तोड़ दिया गया। इसके अलावा छछरौली-पौंटा साहिब नेशनल हाईवे पर प्रतिबंधित बेल्ट में बने ढाबे को भी ढहाया गया है। इस कार्रवाई के लिए तहसीलदार छछरौली सुरेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

chat bot
आपका साथी