फसल बेचने में परेशानी आई तो कार्यालय को लगाएंगे ताला : सुभाष

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण के तहत किसानों को धान बेचने में दिक्कत आई तो मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगाएंगे। यह बात मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कही। वह मंगलवार को खंड अध्यक्ष दीपक सांगवान के निवास पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत जिन किसानों का पंजीकरण हुआ था वह सभी सर्वे गलत हैं। कर्मचारियों ने मौका पर न जाकर चहेतों के पास एक जगह बैठ कर ही पंजीकरण की रिपोर्ट बना दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:41 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:41 AM (IST)
फसल बेचने में परेशानी आई तो कार्यालय को लगाएंगे ताला : सुभाष
फसल बेचने में परेशानी आई तो कार्यालय को लगाएंगे ताला : सुभाष

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण के तहत किसानों को धान बेचने में दिक्कत आई, तो मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगाएंगे। यह बात मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कही। वह मंगलवार को खंड अध्यक्ष दीपक सांगवान के निवास पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत जिन किसानों का पंजीकरण हुआ था, वह सभी सर्वे गलत हैं। कर्मचारियों ने मौका पर न जाकर चहेतों के पास एक जगह बैठ कर ही पंजीकरण की रिपोर्ट बना दी। दस एकड़ धान का पंजीकरण करवाने का मात्र एकड़ का रह गया। इससे किसानों में भारी रोष है। जिनका पंजीकरण भी खत्म कर दिया गया है, तो वह किसान अपनी धान को कहां बेचेगा। यूनियन का प्रतिनिधिमंडल डीसी को भी मिल चुके हैं। मौके पर जगाधरी प्रधान विनोद गुर्जर, रादौर प्रधान उदय सिंह कुंजल, सचिव विनोद डांगी, उपप्रधान सुभाष चमरोड़ी, सतबीर मसाना, गुरदयाल सिंह कांबोज व रघुवीर सिंह उपस्थित थे। जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

भाजपा के मंडल पदाधिकारियों ने मंगलवार को पेपर मिल में पौधा रोपा। मुख्यातिथि नगर निगम मेयर मदन चौहान व मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा रहे। मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधे लगाए जा रहे हैं। पार्टी ने पूरे प्रदेश में 71 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पहुजा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, ताकि सभी को आक्सीजन मिल सके। पेड़ों से आक्सीजन के साथ रोजमर्रा की जरूरत के लिए लकड़ी भी मिलती है। पेड़ जन्म से मृत्यु के बाद तक किसी न किसी रूप में मानव के काम आती है। मौके पर पौधारोपण जिला संयोजक अजय जैन, मंडल संयोजक सतीश शर्मा, महामंत्री अमन सग्गड़, सचिव मोहित बंसल, आइटी सहप्रमुख प्रांजुल गुप्ता, सतीश दुबे, नरेंद्र यादव, दीपल सरकार व मंडल मीडिया प्रभारी रजत अरोड़ा थे।

chat bot
आपका साथी