विवाद के बाद अलग रह रही पत्नी को पति ने पीटा, दुष्कर्म प्रयास का आरोप

जागरण संवाददाता यमुनानगर विवाद के चलते अलग रह रही महिला ने पति पर मारपीट व दुष्कर्म क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:48 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:48 AM (IST)
विवाद के बाद अलग रह रही पत्नी को पति ने पीटा, दुष्कर्म प्रयास का आरोप
विवाद के बाद अलग रह रही पत्नी को पति ने पीटा, दुष्कर्म प्रयास का आरोप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

विवाद के चलते अलग रह रही महिला ने पति पर मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति उस पर लगातार महिला थाने में दी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसने यह हरकत की। शोर शराबा होने पर आरोपित पति मौके से फरार हो गया। पीड़िता की ओर से इस संबंध में महिला थाना में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 20 वर्षीय महिला का शादी के कुछ दिनों बाद ही पति अमित से मनमुटाव रहने लगा। आरोप है कि अमित उसके साथ मारपीट करता था। जिस पर वह मायके में आकर रहने लगी। अमित पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाना में भी महिला ने शिकायत दी थी। जिस पर जांच चल रही है। 28 अक्टूबर को महिला अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान अमित घर पर आया और उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जिस पर महिला ने कहा कि इस बारे में वह अपने माता पिता के आने पर ही बात करेगी। इसके बाद आरोपित अमित उसके साथ अभद्रता करने लगा। उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

chat bot
आपका साथी