जगाधरी में तैयार हो रहा हाइटेक वेडिग जोन, 400 वेंडर कर सकेंगे काम

जगाधरी के गणेश नगर में हुडा सेक्टर 17 के पीछे हाइटेक वेडिग जोन का निर्माण किया जा रहा है। कार्य तेजी से चल रहा है। 400 से ज्यादा वेंडर यहां पर कार्य कर सकेंगे। नगर निगम में उनका रजिस्ट्रेशन होगा। इससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा। उनको एक ही स्थान पर जरूरत का सामान मिल जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:37 PM (IST)
जगाधरी में तैयार हो रहा हाइटेक वेडिग जोन, 400 वेंडर कर सकेंगे काम
जगाधरी में तैयार हो रहा हाइटेक वेडिग जोन, 400 वेंडर कर सकेंगे काम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जगाधरी के गणेश नगर में हुडा सेक्टर 17 के पीछे हाइटेक वेडिग जोन का निर्माण किया जा रहा है। कार्य तेजी से चल रहा है। 400 से ज्यादा वेंडर यहां पर कार्य कर सकेंगे। नगर निगम में उनका रजिस्ट्रेशन होगा। इससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा। उनको एक ही स्थान पर जरूरत का सामान मिल जाएगा। कार्य में और तेजी लाने के लिए मेयर मदन चौहान ने निर्माणाधीन वेडिग जोन का दौरा किया। निगम अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द से कार्य पूरा करने के आदेश दिए। दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 80 लाख रुपये होंगे खर्च, पार्किंग की भी होगी सुविधा:

गणेश नगर में बन रहा वेडिग जोन पुराना हाईवे से जुड़ा है। यहां पर पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। वेडिग जोन में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत न आए। जोन से पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जिससे एक साथ डेढ़ से दो हजार वाहन खड़े किए जा सकेंगे। वेडिग जोन तैयार करने में करीब 80 लाख रुपये खर्च होंगे। जोन का फड़ तैयार हो गया है। शेड के लिए एक तरफ ग्रिल भी लग चुकी है। सड़क व अन्य कार्य किए जाने हैं। बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर हटेंगे :

वेडिग जोन के एरिया के बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर आ रहे हैं। इसका यहां से शिफ्ट किया जाएगा। निगम के एमई वरूण शर्मा इसका एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं। उनके मुताबिक जल्द से एस्टीमेट तैयार होकर बिजली निगम के पास चला जाएगा। हमारा प्रयास है कि यह कार्य जल्द से पूरा हो जाए। शहर के चौकों पर लगने वाली रेहड़ियां की जाएंगी शिफ्ट :

जगाधरी में प्रकाश चौक, पुराना रेलवे रोड, सिविल लाइन व मुख्य बाजार में काफी संख्या में रेहडियां लगती हैं। जिस कारण बाजार में जाम के हालात बने रहते हैं। योजना है कि इन सभी को यहां पर शिफ्ट किया जाएगा। यहां पर उनको बिजली पानी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। निगम में कैंप लगाकर अधिकारी वेंडरों को बैंक से लोन भी दिलवा चुके हैं, ताकि उनके रोजगार में किसी भी तरह की दिक्कत न आए।

पुराने हाईवे से डिस्पेंसरी तक रास्ता भी निकालने की योजना :

सेक्टर 17 के पीछे वेडिंग जोन बनाया जा रहा है। यहां से सेक्टर-17 को भी रास्ता दिया गया है। अधिकारी अब कुष्ठ आश्रम के पास में खाली पड़ी जमीन का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। डिस्पेंसरी से पुराने हाईवे जाने का रास्ता भी जोड़ा जा सकता है। इससे कार्य से आश्रम में रहने कुष्ठ रोगी व उनके परिवार को लाभ होगा। क्योंकि हर बार नाला टूटने से दूषित पानी आश्रम में घुस जाता है। जिससे रोगियों का दिक्कत होती है। काफी समय से इसके सुधार की मांग भी हो रही है। प्रदेश का पहला हाईटेक वेडिग जोन होगा :

मेयर मदन चौहान का कहना है कि यह वेडिग जोन प्रदेश का पहला ऐसा जोन बनाया जा रहा है। जिससे वेंडरों व आने वाले ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। निश्चित तौर से इससे शहर को लाभ होगा साथ ही शहर सुंदर होगा। इसके निर्माण के बाद यमुनानगर में भी इसी तरह का वेडिग जोन का निर्माण करने की योजना है। इस दिशा में कार्य करने के लिए अधिकारियों का कहा गया है।

chat bot
आपका साथी