बहुउद्देशीय कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

मांगें पूरी न होने के विरोध में एक बार फिर बहुउद्देशीय मांगें पूरी न होने के विरोध में एक बार फिर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य वर्करों ने हड़ताल शुरू कर दी। वीरवार को सिविल अस्पताल में सभी वर्करों ने हड़ताल रखी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 12:29 AM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 12:29 AM (IST)
बहुउद्देशीय कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
बहुउद्देशीय कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

मांगें पूरी न होने के विरोध में एक बार फिर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य वर्करों ने हड़ताल शुरू कर दी। वीरवार को सिविल अस्पताल में सभी वर्करों ने हड़ताल रखी। इस दौरान ब्लॉक बिलासपुर से वीरेंद्र कुमार, सोनिया, सरस्वतीनगर से सुमन, छछरौली से सरस्वती, बूड़िया से अंजना भूख हड़ताल पर रहे।

धरने के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य वर्कर एसोसिएशन की उपप्रधान सुनीता शर्मा, सचिव सुरेश कुमार व कोषाध्यक्ष रोहित कक्कड़ ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी की ओर से कई बार ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों के संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन सरकार ने झूठा आश्वासन दिया। जिससे कर्मचारियों में रोष है। यहां तक कि मांगों को वित्त विभाग के पास भेजा जा चुका है, लेकिन वहां पर लंबित पड़ी फाइलों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब तीन दिन तक सभी वर्कर धरना देंगे। यदि मांगों को 26 अगस्त तक लागू नहीं किया गया तो आगामी 27 अगस्त से सभी बहूद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महिला और पुरुष पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सेवाएं बंद करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यह हैं मुख्य मांगें :

वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 प्रदान करने, टेक्निकल घोषित करना, आरसीएच परियोजना में कार्यरत महिला कर्मियों को दो साल की सेवा के बाद नियमित करना और नियमित होने तक सुप्रीम कोर्ट के निर्णयनुसार समान-काम व समान-वेतनमान प्रदान करना, आरसीएच परियोजना में कार्यरत महिला बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को रेगुलराइजेशन पॉलिसी में शामिल करना, फिक्स ट्रेव¨लग अलांउस में बढ़ोतरी करना, पुरुष कार्यकर्ता को समान वर्दी भत्ता दिया जाना।

chat bot
आपका साथी