मांगे पूरी न होने पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मांगें मनवाने के लिए मांगें मनवाने के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रविवार को जिला अस्पताल के बाहर नारेबाजी की। पैदल मार्च निकाल कर सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 12:46 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 12:46 AM (IST)
मांगे पूरी न होने पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी
मांगे पूरी न होने पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मांगें मनवाने के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रविवार को जिला अस्पताल के बाहर नारेबाजी की। पैदल मार्च निकाल कर सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन दिया। इसके बाद रोष मार्च निकालते हुए स्पीकर हाउस जगाधरी पहुंचकर मांग पत्र सौंपा।

सुबह स्वास्थ्य कर्मचारी सामान्य अस्पताल में एकत्र हुए। राज्य वित्त सचिव संतोष सैनी की अध्यक्षता में एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल में रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला प्रधान अंजू शर्मा, उपप्रधान सुनीता शर्मा, सचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित कक्कड़ ने बताया कि एसोसिएशन सरकार से अपनी वेतन विसंगति व जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला। सभी स्वास्थ्य कर्मचारी स्पीकर कंवरपाल व विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय में पहुंचे। उनको अपनी मांगों का ज्ञापन दिया गया। यह हैं मांगें

-इन कर्मियों को टेक्निकल घोषित करना

-4200 का ग्रेड पे देना।

- पुरुष कार्यकर्ता को महिला कार्यकर्ता के समान वर्दी भत्ता देना।

- स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) को पक्का करने के लिए 2 वर्ष की पॉलिसी बनाना

-समान काम समान वेतन देना

- कर्मचारी को फिक्स ट्रेव¨लग अलाउंस व समान वर्दी भत्ता दिया जाए। यह रहे मौजूद : प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष सैनी, अंजू शर्मा, सुरेश कुमार, रोहित कक्कड़, सुनीता शर्मा, प्रोमिला, वीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, सहदेव ¨सह, अशोक कुमार, हर¨जदर कौर, परमजीत, टीना, निर्मल कौशिक , बाला देवी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी