पाल समाज ने अहिल्याबाई होल्कर को जयंती पर किया नमन

लोगों ने अपने घरों में अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 04:20 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 04:20 AM (IST)
पाल समाज ने अहिल्याबाई होल्कर को जयंती पर किया नमन
पाल समाज ने अहिल्याबाई होल्कर को जयंती पर किया नमन

संवाद सहयोगी, रादौर : अखिल भारतीय पाल महासभा हरियाणा ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महारानी अहिल्याबाई होल्कर का 295वां जन्मदिवस मनाया। लोगों ने अपने घरों में अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। गांव बापा, सढूरा, हड़तान, सिकंदरा, सागड़ी, सांगीपुर, जठलाना, घिलौर, गुमथला, नाहरपुर, खजूरी, बकाना, पलाका, कांजनू, जुब्बल, अलाहर में कार्यक्रम हुए।

पाल महासभा के प्रदेशाध्यक्ष नर सिंह पाल ने कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर एक धर्म परायण, समाज सुधारक, कर्मठ और न्यायप्रिय शासक थी। उन्होंने धर्म की सुरक्षा की एवं अनेक मंदिरों का देश के कोने-कोने में निर्माण किया। जन समुदाय के लिए उन्होंने अनेक बावड़ियां व कुएं बनवाए। पति और ससुर के निधन के बाद उन्हें मालवा साम्राज्य की महारानी का ताज पहनाया गया। वे हमेशा से ही अपने साम्राज्य को मुस्लिम आक्रमणकारियों से बचाने की कोशिश करती रही। युद्ध के दौरान वे खुद अपनी सेना में शामिल होकर युद्ध करती थी। आक्रमणकारियों द्वारा तोड़े हुए मंदिरों को देखकर ही उन्होंने शिवजी का सोमनाथ मंदिर बनवाया। उन्होंने समाज के लोगों को अहिल्याबाई होल्कर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर जीवन को सफल बनाने की प्रेरणा दी। जिला परिषद सदस्य बिलासपुर द्वारा मास्क बांटे गए। इस मौके पर महासचिव ज्ञानचंद पंडवार, राष्ट्रीय संगठन सचिव मास्टर परमजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमपाल, जिला अध्यक्ष राकेश पाल जयपुर, नरेश पाल बिलासपुर, तरसेम पाल मीडिया प्रभारी, कर्मचंद सरपंच मिल्क खास, सुभाष, राजेंद्र सिंह देवधर, सोमनाथ गाधौला, बलदेव पाल, विक्रम पाल, सोहन लाल मामली, लाभ सिंह, सुखराज, कंवरदीप, रविद्र, सतपाल खिजरी, नरेश बापा, मुकेश पाल, मांगे राम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी