ऐतिहासिक होगा दिल्ली में होने वाला किसान आंदोलन : योगेंद्र

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि 29 व 30 नवंबर को दिल्ली किसान आंदोलन ऐतिहासिक साबित होने वाला है। इस देश में 2019 में दो ही मुद्दे हो सकते हैं। एक तो किसान और नौजवान का या फिर ¨हदू और मुसलमान का।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 02:12 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 02:12 AM (IST)
ऐतिहासिक होगा दिल्ली में होने वाला किसान आंदोलन : योगेंद्र
ऐतिहासिक होगा दिल्ली में होने वाला किसान आंदोलन : योगेंद्र

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि 29 व 30 नवंबर को दिल्ली किसान आंदोलन ऐतिहासिक साबित होने वाला है। इस देश में 2019 में दो ही मुद्दे हो सकते हैं। एक तो किसान और नौजवान का या फिर ¨हदू और मुसलमान का। ऐसे में किसान और जवान की भूमिका इस चुनाव में निर्णायक होने वाली है। वे किसानों व अन्य लोगों को किसान आंदोलन का निमंत्रण देने के लिए शहर के सेवन सीज रेस्टोरेंट में पहुंचे थे।

योगेंद्र यादव ने कहा कि किसानों की मांगों पर सरकारें इसलिए ध्यान नहीं देती कि किसान बंटे हुए हैं, पर 29-30 नवंबर को संसद का विशेष अधिवेशन बुलाओ की मांग के साथ होने जा रहा दिल्ली चलो का नारा पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर 200 से अधिक किसान संगठनों को एक मंच पर लेकर आया है। किसान संगठनों की सिर्फ दो ही मांगें हैं। पहली किसान को फसल का पूरा दाम दो और दूसरी किसान को एक झटके में कर्ज मुक्त करो।

पत्रकारों से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तीन सीजन से ही कंपनियों को 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। विधानसभा चुनाव लड़े जाने पर यादव ने कहा कि हम केवल टिकट बांट कर चुनाव नहीं लड़ना चाहते। प्रत्याशी वहीं उतारा जाएगा जहां जीत की संभावना होगी। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी अहम भूमिका निभाएगी। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा। मौके पर स्वराज इंडिया के प्रदेश महासचिव दीपक लांबा, वरिष्ठ वकील बलवीर ¨सह, स्वराज इंडिया के यमुनानगर जिला अध्यक्ष सुमित पाल ¨सह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव वालिया, जिला सचिव अंकित त्यागी, दीपक भोला प्रो. बी. मदन मोहन, अजय जसल, साहिल शर्मा, सुभाष, शिव दयाल, सुखदेव ¨सह, खड़ग ¨सह, गौरव शर्मा, शकुंतला, शिखा, मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी