गुरु रविदास ने दुनिया को दिया मानवता का संदेश: मांगे राम

संवाद सहयोगी, साढौरा : संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर रविवार को कस्बा में शोभायात्रा नि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:47 PM (IST)
गुरु रविदास ने दुनिया को दिया मानवता का संदेश: मांगे राम
गुरु रविदास ने दुनिया को दिया मानवता का संदेश: मांगे राम

संवाद सहयोगी, साढौरा : संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर रविवार को कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ कांग्रेस नेता मांगेराम मारूपुर ने किया। शोभायात्रा अस्पताल रोड से शुरू होकर मेन बाजार, बुबका चौक, सर छोटूराम चौक, अनाज मंडी रोड, कॉलेज रोड, गीता बाजार से होते हुए वापस अस्पताल रोड पर समाप्त हुई। मांगेराम मारूपुर ने कहा कि गुरु रविदास ने दुनिया को मानवता का संदेश दिया था। उनकी शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत का काम कर रही है। हमें उनकी शिक्षाओं व नीतियों पर चलकर मानव हित में कार्य करना चाहिए। हमें सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए तभी हम एक बेहतर समाज की रचना कर सकते है। इस अवसर पर देवेंद्र लक्की एमसी, ऋषिपाल नंबरदार, दीपचंद, प्रीति लाल बकाना, इस्लाम गुर्जर, धर्मपाल जठलाना, जगमाल घेसपुर, संदीप मंधार, सुरेश राझेड़ी, ¨रकू कांबोज मौजूद थे।

उधर, जनता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सरस्वती नगर में 19 फरवरी को दोपहर 2 बजे गुरु रविदास जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में जननायक जनता पार्टी के संस्थापक व सांसद हिसार दुष्यंत चौटाला मुख्यअतिथि होंगे। चेयरमैन देवेंद्र ¨सह ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्थान के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी