प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

जागरण संवाददाता यमुनानगर मांगों के पूरा न होने पर पर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 03:07 AM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मांगों के पूरा न होने पर पर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के कर्मचारी अनाज मंडी गेट पर इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद सचिवालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डीआरओ अभिषेक को ज्ञापन सौंपा।

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मेंद्र, उपप्रधान भिवानी दत्त, र¨वद्र ¨सह ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा के कारण काफी रोष रोष व्याप्त है। बार-बार मांग पत्र देने के बावजूद मांगों की अनदेखी करके कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। कर्मचारियों में फैले रोष को ध्यान में रखते हुए मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। उनकी मांग है कि शीघ्र संगठन को बातचीत के लिए बुला कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करके उन्हें लागू करे। सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर ढुलमुल रवैया अपना रही है जो सही नहीं है। उनकी मांग है कि सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए, पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए, कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु तृतीय श्रेणी की 58 वर्ष व 60 वर्ष और चतुर्थ श्रेणी की सर से 62 वर्ष की जाए, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18000 व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 26000 रुपये वेतन लागू किया जाए। सभी कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग अनुसार मकान किराया भत्ता दिया जाए, हरियाणा रोडवेज में किलोमीटर के सरकारी बसों को बढ़ाया जाए, सभी विभागों में खाली पड़े पदों को नियमित भर्ती द्वारा भरा जाए, निजीकरण में ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए।

chat bot
आपका साथी