दहेज नहीं मिलने पर मारपीट कर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

आरोप है कि पतियों ने उनकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 04:50 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 04:50 AM (IST)
दहेज नहीं मिलने पर मारपीट कर दो विवाहिताओं को घर से निकाला
दहेज नहीं मिलने पर मारपीट कर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दो महिलाओं ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही पतियों ने उनकी इच्छा के विरूद्ध शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कांसापुर निवासी शिव विकास से अगस्त 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब वह विरोध करती तो ससुराल में उससे मारपीट की जाती। मई में आरोपितों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके आकर उसने थाने में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति शिव विकास, सास दर्शना, ससुर जोगिद्रपाल, सागर, अंजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

वहीं, वार्ड 9 निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2019 में राजस्थान के बाड़मेर बरवाला निवासी जगदीश से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इस बारे में कई बार दोनों परिवारों के मौजिज लोगों की बात भी हुई लेकिन कुछ दिन बाद फिर से पति उसे तंग करने लगता। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने जगदीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी