Haryana Cabinet Extension: जिला महासचिव से Cabinet Minister तक पहुंचे कंवरपाल

Haryana Cabinet Extension जगाधरी विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर विधायक बने कंवरपाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने से जिले का राजनीतिक कद बढ़ गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:14 PM (IST)
Haryana Cabinet Extension: जिला महासचिव से Cabinet Minister तक पहुंचे कंवरपाल
Haryana Cabinet Extension: जिला महासचिव से Cabinet Minister तक पहुंचे कंवरपाल

जेएनएन, यमुनानगर। Haryana Cabinet Extension: जगाधरी विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर विधायक बने कंवरपाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने से जिले का राजनीतिक कद बढ़ा है। वर्ष 2014 में हुए चुनावों में जीतने बाद इनको विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। यह पद संवैधानिक था। विभागों में सीधा हस्तक्षेप नहीं था, लेकिन कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अपने विभागों में इनका वर्चस्व रहेगा। बड़ी विकास परियोजनाओं के मिलने की उम्मीद जगी है, जो विकास परियोजनाएं अधर में लटकी हैं, अब उनको भी गति मिल सकेगी।

प्रदेश में कराएंगे समान विकास

दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, निष्ठा व ईमानदारी से उसका निर्वहन किया जाएगा। जिलावासियों की उम्मीद से बढ़कर विकास कार्य कराए जाएंगे। जनता के बीच रहकर सेवा करेंगे। पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास की जो भी परियोजनाएं अधर में हैं, उनको पूरा कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इसके अलावा क्षेत्र के चिकित्सा व शिक्षा सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खुलवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। फाइल के पीछे भागने वाली अव्यवस्था को दूर करेंगे। अधिकारी किसी भी फाइल को दबाकर नहीं बैठ सकेगा। बिना खर्ची-पर्ची के सही कार्य कराए जाएंगे। कानून के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा। हर कार्य को पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। हालांकि अभी तक उनको विभाग आवंटित नहीं हुए। जिस भी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसको बुलंदियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व में स्पीकर पद रहते हुए भी विधानसभा में तालमेल बनाए रखा। बिना भेदभाव के विधानसभा चलाई।

इसलिए किया कैबिनेट में शामिल

कंवरपाल वर्ष 1989 से भाजपा से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफी करीबी हैं। जब मनोहर लाल संघ के प्रांत संचालक थे, उन्होंने लंबा समय जगाधरी एरिया में व्यतीत किया है। तभी कंवरपाल के साथ नजदीकियां बढ़ी। इस चुनाव में कई कद्दावर नेता पराजित हुए। कांग्रेस के प्रत्याशी को हराते हुए कंवरपाल ने जीत हासिल की। पार्टी से पुराने समय से जुड़े होने के कारण उनको कैबिनेट में शामिल किया गया। इस सरकार में इनको स्पीकर बनाने की भी चर्चाएं हुई। इस पर कंवरपाल का कहना है कि मुख्यमंत्री उनको जो जिम्मेदारी सौंप रहे वह उसकी को निभाएंगे।

राजनीतिक सफर

1989 में राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया। 1990 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव बने दो बार। तीन बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव बने। 1991 में छछरौली विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ा 2000 व 2014 में विधायक के चुनाव जीते। 3 नवंबर 2014 को प्रदेश की 13वीं विधानसभा के अध्यक्ष बने।

ये है परिचय पिता का नाम : चंदन सिंह माता का नाम : जगवती देवी पत्नी का नाम : सुनीता जन्म : 8 मई 1960 गांव : बहादुरपुर शिक्षा : बीए व्यवसाय : खेतीबाड़ी 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी